Dealing Room Check: बाजार में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। मेटल, ऑयल एंड गैस, फाइनेंशियल शेयरों में जोरदार गिरावट नजर आई। HDFC बैंक की कमजोरी नहीं थमती हुई नजर आई। शेयर 3 परसेंट कमजोर होकर 200 वीकली मूविंग एवरेज यानी WMA के नीचे फिसला। इंडसइंड बैंक, IDFC फर्स्ट भी 6 परसेंट तक टूटे। सरकारी बैंकों में भी अच्छा खासा दबाव रहा। जोरदार रफ्तार दिखा रहे रेलवे शेयरों की तेजी पर ब्रेक नजर आया। रेलटेल, RVNL, IRCON, IRCTC, IRFC के शेयर 10 परसेंट तक नीचे नजर आये। दूसरी सरकारी कंपनियों में भी मुनाफावसूली देखने को मिली। खराब बाजार में भी सिप्ला के नतीजों ने फार्मा सेक्टर में जोश भरा। कंपनी का मुनाफा और मार्जिन अनुमान से बेहतर रहने से शेयर 7 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता हुआ दिखा। वहीं सनफार्मा, जायडस, अबॉट जैसे शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन नजर आया। आज डीलर्स ने भेल के स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह दी। जबकि ग्रैन्यूल्स के शेयर में जोरदार खरीदारी करवाई।
