Get App

डीलर्स ने आज एक स्टॉक में कराई बंपर बिकवाली और दूसरे में जोरदार खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम

BHEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी स्टॉक में बिकवाली करवाई है। डीलर्स का PSU शेयरों में मुनाफावसूली का अनुमान है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर गिरकर 195-198 रुपये के स्तर दिखा सकता है। डीलर्स की इसमें STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है

Yatin Motaअपडेटेड Jan 23, 2024 पर 4:02 PM
डीलर्स ने आज एक स्टॉक में कराई बंपर बिकवाली और दूसरे में जोरदार खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम
GRANULES पर डीलर्स की पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 435-450 रुपये के लक्ष्य संभव हैं

Dealing Room Check: बाजार में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। मेटल, ऑयल एंड गैस, फाइनेंशियल शेयरों में जोरदार गिरावट नजर आई। HDFC बैंक की कमजोरी नहीं थमती हुई नजर आई। शेयर 3 परसेंट कमजोर होकर 200 वीकली मूविंग एवरेज यानी WMA के नीचे फिसला। इंडसइंड बैंक, IDFC फर्स्ट भी 6 परसेंट तक टूटे। सरकारी बैंकों में भी अच्छा खासा दबाव रहा। जोरदार रफ्तार दिखा रहे रेलवे शेयरों की तेजी पर ब्रेक नजर आया। रेलटेल, RVNL, IRCON, IRCTC, IRFC के शेयर 10 परसेंट तक नीचे नजर आये। दूसरी सरकारी कंपनियों में भी मुनाफावसूली देखने को मिली। खराब बाजार में भी सिप्ला के नतीजों ने फार्मा सेक्टर में जोश भरा। कंपनी का मुनाफा और मार्जिन अनुमान से बेहतर रहने से शेयर 7 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता हुआ दिखा। वहीं सनफार्मा, जायडस, अबॉट जैसे शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन नजर आया। आज डीलर्स ने भेल के स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह दी। जबकि ग्रैन्यूल्स के शेयर में जोरदार खरीदारी करवाई।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी स्टॉक पर दांव लगाया है। डीलर्स ने भेल के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स का PSU शेयरों में मुनाफावसूली का अनुमान है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर गिरकर 195-198 रुपये के स्तर दिखा सकता है। लिहाजा इस शेयर में डीलर्स की STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है।

स्पेक्ट्रम की नीलामी और आवंटन के लिए दूरसंचार विभाग ने सर्कुलेट किया कैबिनेट नोट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें