बुधवार को कमजोरी दिखाने के बाद गुरुवार को भारतीय बाजार कंसोलीडेशन मोड में जाते दिखे और कारोबार के अंत में हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी कर 27 अंकों की बढ़त के साथ 17,248 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 113 अंक की बढ़त के साथ 57,901 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि बैंक निफ्टी 240 अंक गिरकर 36,548 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि करेंट पैटर्न बाजार में बाजार में रेंज बाउंड कारोबार की ओर इशारा कर रहा है।
