आज कैसा है बाजार का सेटअप और कहां और कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज ऊंचाई का डर नजर आ रहा है। निफ्टी रिकॉर्ड हाई के बेहद करीब है। लंबे समय बाद, आज गैप अप (gap up) या (gap down)नहीं नजर आ रहा है। बॉन्ड यील्ड चढ़ी है लेकिन डॉलर इंडेक्स गिरकर 106.5 पर आया है। 'गिरावट में खरीदें' की रणनीति अब भी बरकरार है।
बाजार की नजर आज आने वाले WPI और CPI के आकंडों पर भी रहेगी। अक्टूबर में रिटेल महंगाई कम होकर 7 फीसदी के नीचे आ सकती है। फूड इंफ्लेशन में भी नरमी की उम्मीद है।
अनुज सिंघल ने कहा कि 5 महीने में पिछला हफ्ता US के लिए सबसे शानदार रहा। नैस्डेक में मजबूती सबसे बड़ा फैक्टर है। 2 दिन में नैस्डेक करीब 10 फीसदी भागा है। IT सेक्टर में मीन रिवर्शन ट्रेड (mean reversion trade) शायद खुल रही है। भारत में IT और न्यू एज शेयरों में तेजी बढ़ सकती है।
निफ्टी पर आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि 18500 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। 18200 और 18300 पर भारी पुट राइटिंग रही है। 18225-18300 पर निफ्टी का पहला सपोर्ट है। निफ्टी का सबसे बड़ा सपोर्ट 18050-18150 पर है। पहले सपोर्ट जोन पर खरीदना अच्छी रणनीति रहेगी।
निफ्टी आईटी पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी IT अब 20, 50 और 100 DMA के ऊपर है। 200 DMA टेस्ट करने के लिए इसे 3 फीसदी और चलना होगा।IT रैली की असली परीक्षा 200 DMA (30540) पर होगी। IT सेक्टर में मीन रिवर्शन ट्रेड (mean reversion trade)शायद खुल रही है। भारत में IT और न्यू एज शेयरों में तेजी बढ़ सकती है।
बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई इस पर अपनी राय देते हुए अनुज ने कहा कि HDFC बैंक में तेजी से निफ्टी बैंक में रैली बनी है। आज निफ्टी बैंक में मुनाफावसूली का दिन हो सकता है। शुक्रवार का 42345 का हाई बड़ा रजिस्टेंस था। 42400 के स्टॉप-लॉस के साथ शॉर्ट काम कर सकता है। 41500 पर मिले तो निफ्टी बैंक में खरीदारी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।