Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत फ्लैट हो सकती हैं। बता दें कि 21 दिसंबर को बाजार में कल की गिरावट के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली है। इस रिकवरी के साथ बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। सेक्स 359 अंक चढ़कर 70,865 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 105 अंक चढ़कर 21,255 पर बंद हुआ । निफ्टी बैंक 395 अंक चढ़कर 47,840 पर बंद हुआ । जबकि मिडकैप 743 अंक चढ़कर 44,768 पर बंद हुआ । ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21310-21388/21410 और बड़ा रेजिस्टेंस 21437-21477/21517 पर है। पहला बेस 21210-21136 का और बड़ा बेस 21063 -21013 पर है। कल पहले बेस 21030 से मजबूत पुलबैक देखने को मिला। कल दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के लिए 21290- 21310 काफी अहम स्तर है। 21290- 21310 से आज भी मोमेंटम बना रह सकता है। ऑप्शन का बेस अभी भी 21000 पर है। टेक्निकल बेस 10 DEMA यानी 21136 पर है। ऑप्शन के हिसाब से 21400 और 21500 पर रजिस्टेंस है। अब पहले बेस 21210-21136 के करीब या 21310 के ऊपर खरीदें। 21310 पर टिकने के बाद स्विंग में 21388-21410 संभव है जबकि 21214 के ऊपर कुछ समय टिका तो 21517 भी संभव है। 21210-21136 के नीचे आने पर ही कमजोरी आएगी।
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47910-48040 और बड़ा रेजिस्टेंस 48210-48341/48488 पर है। पहला बेस 47640-47530 का और बड़ा बेस 47410-47284 पर है। 47000 (पहले बेस) से जोरदार पुलबैक मिला, दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। जैसा कहा था HDFC बैंक के दम पर जोरदार पुलबैक मिला। 47700 से 47500 जोन के बीच भारी पुट राइटिंग, 47249 पर 10 DEMA पर है। ऊपर 47910-48040 काफी अहम है अगर इस स्तर के उपर निकला तो 48210 का लेवल भी संभव है। 48210 पर असली टेस्ट होगा, निकला तो 48341-48477 मिलेगा। पहले बेस पर मिलेगा तो खरीदें, 47284 के नीचे कमजोरी होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।