आज बाजार में मुनाफावसूली दिख रही है। हालांकि बाजार खुला मजबूत था लेकिन जल्दी ही दबाव हावी हो गया। निफ्टी 16200 के नीचे फिसल गया है। बैंकिंग और NBFCs में गिरावट और ज्यादा है। ऐसे में सवाल ये है कि राइटर्स कल की वीकली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। खासकर पुट राइटर्स कहां अपनी पोजिशन शिफ्ट कर रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश जी आपको दमदार ट्रेड्स के साथ साथ सस्ता ऑप्शन भी देंगे।
उतार-चढ़ाव में वायदा बाजार में इन स्टॉक्स में हो रही है मंदी
MANAPPURAM
TRENT
LUPIN
NAUKRI
उतार-चढ़ाव में वायदा बाजार में इन स्टॉक्स में हो रही है LONG UNWINDING
PEL
JUB FOOD
METROPOLIS
IBUL HSG
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में ऊंचे स्तर से मुनाफावसूली दिख रही है। इसलिए आज निफ्टी में बिकवाली की पोजीशन लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निफ्टी में 16200-16230 के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 16100 से 16050 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 16320 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
इसके साथ ही बैंक निफ्टी में भी कमजोरी नजर आ रही है। लिहाजा बैंक निफ्टी में भी बिकवाली की राय होगी। राजेश ने कहा कि इसे 35600-35700 के स्तर पर बेचना चाहिए। इसमें 35850 के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने पर 35300 -35200 तक नीचे के लेवल देखने को मिल सकते हैं।
Sell Nifty 16200-16230- SL 16320 target 16100-16050
Sell Banknifty 35600-35700 SL 35850 target 35300 -35200
Axis Securities के राजेश पालवीय द्वारा सुझाये गये स्टॉक्स ट्रेड
Buy TCS 3349 -3330 SL 3310 target 3410-3420
Sell Auropharma 860 SL 874 target 830
Sell Heromoto 2770 SL 2810 target 2700-2690
आज का सस्ता ऑप्शनः Siemens
आज के सस्ते ऑप्शन के लिए रूप में राजेश पालवीय ने सीमेंस में खरीदारी की राय दी। उन्होंने कहा कि इसकी 2160 की स्ट्राइक वाली कॉल 55 के स्तर पर खरीदें। इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इस कॉल में 75-80 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
Buy Siemens 2160 CE 55 SL 42 target 75-80
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )