Get App

डीलिंग रूम्स में आज एक स्टॉक में हुई खरीदारी और दूसरे में बंपर बिकवाली, जानें स्टॉक्स के नाम

L&T पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टॉक में दांव लगाया। डीलर्स की एलएंडटी के स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। उनको लगता है कि इसमें 3350-3360 के स्तर दिख सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Feb 02, 2024 पर 4:09 PM
डीलिंग रूम्स में आज एक स्टॉक में हुई खरीदारी और दूसरे में बंपर बिकवाली, जानें स्टॉक्स के नाम
MANAPPURAM FINANCE के रूप में डीलर्स ने आज फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स का कहना है कि इसमें 195-205 रुपये के स्तर दिख सकते हैं

Dealing Rooms Check: इंट्रा डे में निफ्टी ने 22126 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। हालांकि ऊपरी स्तरों से मुनाफावसृली दिखी। निफ्टी ऊंचाई से करीब पौने 300 प्वाइंट हल्का हुआ। FMCG छोड़ सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। रिलायंस का शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। दिग्गज TCS, इंफोसिस भी 52 हफ्तों की नई ऊंचाई पर पहुंचे। बजट में सरकार के कम ऊधारी प्रोग्राम से कर्ज सस्ता होने की उम्मीद जगी। इसकी वजह से PSU बैंक शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। PSU बैंक इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गये। इधर सस्ते क्रूड से OMC शेयरो में भी जोरदार तेजी नजर आई। पेटीएम के मैनेजमेंट की सफाई भी काम नहीं आई। PAYTM का शेयर आज लगातार दूसरे दिन 20% के लोअर सर्किट पर गिरा। दो दिनों में निवेशकों के 2 अरब डॉलर से ज्यादा स्वाहा हो गये। इस बीच आज डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स पर दांव लगाया।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टॉक में दांव लगाया। डीलर्स ने इस स्टॉक में मंदी की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की एलएंडटी के स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। उनको लगता है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 3350-3360 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। FIIs ने आज शेयर में बिकवाली की है।

मजबूरी में विनिवेश का लक्ष्य तय नहीं करेंगे, सही वक्त पर होगा CONCOR के डाइवेस्टमेंट का फैसला- तुहिनकांत पांडे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें