Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर APOLLO HOSPITALS, INDIGO, OMCS, और JUBILANT FOOD जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।
APOLLO HOSPITALS पर क्रेडिट सुईस
क्रेडिट सुईस ने अपोलो हॉस्पिटल पर Outperform रेटिंग देते हुए स्टॉक के लिए 5100 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि डिजिटल हेल्थ में अपोलो 24x7 की पैठ बढ़ रही है। अमेजन के साथ पार्टनरशिप का फायदा FY24 में दिखेगा। डिस्काउंटिंग का दबाव घटा है ।
क्रेडिट सुईस ने INDIGO पर Outperform रेटिंग दी है। और स्टॉक के लिए 2350 रुपये का लक्ष्य दिया है। क्रेडिट सुईस ने कहा है कि बेहतर डिमांड और कम लागत से मुनाफे को सपोर्ट मिलेगा। एविएशन सेक्टर में कंपीटिशन कम है। कंपनी के पोजीशन और मौकों के चलते ओवरवेट नजरिया बनाया है।
सीएलएसए ने OMCS सेक्टर पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि क्रूड में नरमी से IOC और BPCL के रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ेंगे। HPCL की तुलना में IOC और BPCL सीएलएसए को पसंद है। कई सालों की ऊंचाई पर IOC और BPCL के रिफाइनिंग मार्जिन नजर आ रहा है।
जेफरीज ने DELHIVERY पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 700 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।