Today Top Brokerage views- एचडीएफसी बैंक, पेटीएम , एक्सिस बैंक सहित ये स्टॉक्स हैं ब्रोकरेज की रडार पर, क्या आप भी करेंगे निवेश

Today Top Brokerage views- Bernstein ने एचडीएफसी बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 2200 रुपये का लक्ष्य दिया है

अपडेटेड Nov 25, 2022 पर 10:29 AM
जेफरीज ने एक्सिस बैंक पर खरीद की रेटिंग दी है और इसके लिए 1,110 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर Paytm,HDFC Bank, SBI Life, Axis Bank जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    Paytm पर Citi

    सिटी ने पेटीएम पर Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 1055 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। PayU के मुकाबले डिजिटल पेमेंट्स में मार्केट शेयर बढ़ा है जबकि मौजूदा प्री-IPO शेयरहोल्डर्स की बिकवाली बढ़ने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिनटेक में कंपिटीशन का जोखिम लेकिन इस वैल्युएशन पर जोखिम का फायदा भी मिलेगा।


    HDFC Bank पर Bernstein

    Bernstein ने एचडीएफसी बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 2200 रुपये का लक्ष्य दिया है।Bernstein का कहना है कि HDFC के साथ मर्जर से पहले कंपनी डिस्काउंट पर नजर आ रही थी। डिस्काउंट की कोई गारंटी नहीं दिख रही है और जल्द ही पुराने स्तर पर आ सकती है।

    SBI Life पर Citi

    सिटी ने SBI Life पर खरीदारी की रेटिंग दी है और इसके लिए 1775 रुपये का लक्ष्य दिया है। नवंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है। नए प्रोडक्ट के लॉन्च के बाद वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद है। तीसरी तिमाही तक सालाना मार्जिन में विस्तार की उम्मीद है।

    Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले PNB, Biocon, Tube Investments और अन्य स्टॉक्स

    Axis Bank पर JP Morgan

    JP Morgan ने एक्सि बैंक पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है। और इसके लिए 990 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि फ्रेंचाईजी की मजबूती पिछले एक दशक में सबसे मजबूत रहा है जबकि मौजूदा स्तर पर ही बैंक स्थिर प्रदर्शन करने पर फोकस कर रहा। टेक निवेश से बैंक को फायदा मिल रहा। 12-18 महीने में क्रेडिट खर्च में सुधार से RoA 1.8% रहने की उम्मीद है।

    Axis Bank पर UBS

    UBS ने एक्सिस बैंक पर खरीदारी की राय दी है। और स्टॉक के लिए 1030 रुपये का लक्ष्य दिया है। बैंक मौजूदा मेट्रिक्स को जारी रखने पर जोर दे रहा। मैनेजमेंट को मौजूदा मेट्रिक्स कायम रखने का भरोसा है। मैनेजमेंट को मौजूदा स्तर पर मार्जिन बरकरार रहने का भरोसा दिया है। मध्यम अवधि के लिए लोन ग्रोथ 5-6% तक रह सकता है।

    Axis Bank पर Jefferies

    जेफरीज ने एक्सिस बैंक पर खरीद की रेटिंग दी है और इसके लिए 1,110 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। डिजिटल प्लैटफॉर्म्स में निवेश करने से ग्राहकों का एंगेजमेंट बढ़ रहा है। सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड प्लैटफॉर्म्स की ओर बैंक बढ़ रहा और SME का भी एंगेजमेंट बढ़ रहा है। एसेट क्वॉलिटी, ग्रोथ और RoA को लेकर मैनेजमेंट को भरोसा बढ़ा है जबकि ऑपरेटिंग एफिशिएंसी बढ़ाने से NIMs सामान्य हो सकता है।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।