Today Top Brokerage views- एचयूएल, जोमैटो सहित ये स्टॉक्स हैं ब्रोकरेज की रडार पर, क्या आप भी करेंगे निवेश

जेपी मॉर्गन ने एचयूएल पर Overweight रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 2800 रुपये का लक्ष्य दिया है

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 12:13 PM
जेपी मॉर्गन ने Escorts पर अंडरवेट रेटिंग की राय दी है और इस स्टॉक के लिए 1525 रुपये का टारगेट दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर HUL, ZOMATO , BHARTI AIRTEL और Escorts जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    Escorts पर JP Morgan

    जेपी मॉर्गन ने Escorts पर अंडरवेट रेटिंग की राय दी है और इस स्टॉक के लिए 1525 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि FY28 तक आय में ढाई गुना से ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद है। मध्यम अवधि में कंपनी की आय और मुनाफे में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कामकाजी मार्जिन 15% तक पहुंचने की उम्मीद है। मौजूदा वैल्युएशन पर शेयर में तेजी संभव है।

    HUL पर Jefferies


    जेफरीज ने एचयूएल पर BUY रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 3000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जेफरीज का कहना है कि अगले दशक में 10% से ज्यादा ग्रोथ का गाइडेंस है जबकि कोर बिजनेस में इंडस्ट्री ग्रोथ सबसे ज्यादा रखने पर फोकस होगा।

    सरकार ने लिया स्टील प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाने का फैसला, जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों की राय

    HUL पर JP Morgan

    जेपी मॉर्गन ने एचयूएल पर Overweight रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 2800 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि NT डिमांड और मार्जिन में आगे चलकर सुधार की उम्मीद है। कंपनी इनोवेशन पर जोर दे रही जिसका जल्द ही फायदा संभव है।

    Zomato पर Jefferies

    जेफरीज ने Zomato पर BUY रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। कंपनी से को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने भी इस्तीफा दिया, पहले भी कई सीनियर मैनेजमेंट ने कंपनी छोड़ा है। दीपिंदर गोयल फूड डिलीवरी बिजनेस को लीड कर सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी में लीडरशीप को लेकर चुनौती संभव है। मैनेजमेंट को अब ग्रोथ और मार्जिन संतुलित करने पर फोकस करना होगा।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।