Today Top Brokerage views- एनएमडीसी, रेस्टोरेंट शेयरों सहित ये स्टॉक्स हैं ब्रोकरेज की रडार पर, क्या आप भी करेंगे निवेश

Today Top Brokerage views- खपत में सुस्ती के उम्मीद से अनुमान में कमी रह सकती है। नवंबर से QSR सेगमेंट में अचानक डिमांड में इजाफा देखने को मिला है। Q3 में ADS सपाट रहा है जबकि 5-6% की तेजी की उम्मीद है। महंगाई और ऑपरेटिंग लेवरेज से मार्जिन पर असर पड़ेगा। FY23-24 के लिए EBITDA अनुमान में 2-9% की कटौती रहेगी। Jubilant Food & Sapphire सबसे पसंदीदा शेयर रहा है

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 10:47 AM
मोतीलाल ओसवाल पर केन फिन होम्स ने खरीदारी की राय दी है और इसके 630 रुपये का लक्ष्य दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर NMDC,Jubilant Food & Sapphire, Devyani International , जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    NMDC पर Motilal Oswal की राय

    एनएमडीसी पर मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की राय दी है और इसके 139 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि चीन में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पूरा करने पर जोर है ।। स्टील और ओर की डिमांड बढ़ेगी। FY23/24 के लिए अनुमान में 3%/4% की बढ़ोतरी हो सकती है। कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से ज्यादा वॉल्यूम की उम्मीद है।अब स्टील प्लांट कैपेक्स की चिंता नहीं, मजबूत डिविडेंड का अनुमान है। वैल्यूएशन आकर्षक लग रहे है जबकि फंडामेंटल्स भी बेहतर की उम्मीद है।


    Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले टाटा मोटर्स, एनडीटीवी और अन्य स्टॉक्स

    रेस्टोरेंट शेयरों पर Kotak Institutional Equities की राय

    खपत में सुस्ती के उम्मीद से अनुमान में कमी रह सकती है। नवंबर से QSR सेगमेंट में अचानक डिमांड में इजाफा देखने को मिला है। Q3 में ADS सपाट रहा है जबकि 5-6% की तेजी की उम्मीद है। महंगाई और ऑपरेटिंग लेवरेज से मार्जिन पर असर पड़ेगा। FY23-24 के लिए EBITDA अनुमान में 2-9% की कटौती रहेगी। Jubilant Food & Sapphire सबसे पसंदीदा शेयर रहा है। Jubilant Food पर कोटक ने लक्ष्य को 630 से घटाकर 610 रुपये प्रति शेयर किया है। Devyani International पर लक्ष्य को 1195 से घटाकर 177 रुपये प्रति शेयर कियाहै।Sapphire Foods पर लक्ष्य को 1,700 से घटाकर 1,600 रुपये प्रति शेयर किया है।

    Can Fin Homes पर Motilal Oswal

    मोतीलाल ओसवाल पर केन फिन होम्स ने खरीदारी की राय दी है और इसके 630 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है किछोटी अवधि में कंपनी की मार्जिन पर असर पड़ सकता है। कंपनी मध्यम अवधि में 3.3-3.4% की NIM को बरकरार रख सकती है। MD & CEO का पद खाली है रहने के बावजूद कंपनी बिजनेस मोमेंटम मजबूत है।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।