वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार पर दबाव दिख रहा है। निफ्टी 17850 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा दिख रही है। इस समय बाजार दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट नजर आई है। आज बाजार में बैंकिंग, एनर्जी, FMCG शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 160 प्वाइंट फिसला है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ से कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत जुड़े। उन्होंने अपने शानदार कॉल्स बताये। इसके साथ कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
