आज के चार कमाई वाले स्टॉक्स: विप्रो, युनाइटेड स्पिरिट्स, पीएनबी और मुथूट फाइनेंस पर लगे बड़े दांव

चार का चौका में सस्ता ऑप्शन बताते हुए शुभम अग्रवाल ने Wipro पर पुट खरीदने की सलाह दी।उन्होंने इसकी दिसंबर के एक्सपायरी वाली 400 रुपये के स्ट्राइक वाली पुट 7.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने को कहा। इसमें 13 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने 4 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की राय दी

अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement
मिडकैप फंडा स्टॉक के रूप में आज शरद अवस्थी ने Muthoot Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा गोल्ड लोन के बढ़ते कारोबार से कंपनी को फायदा होगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज सुबह के कारोबार में 10 बजे तक बाजार में करीब 35 शेयरों में लॉन्ग पोजीशन बनती हुई दिखी। वहीं 109 शेयरों पर ट्रेडर्स और निवेशक शॉर्ट करते हुए दिखे। इसके अलावा 13 शेयरों में शॉर्ट कवरिंग दिखाई दी। जबकि 32 स्टॉक्स पर लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। आज के बाजार के रुख को देखते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कुछ ट्रेड सुझाये। एक्सपर्ट् का कहना है कि इन ट्रेड्स पर कमाई के बढ़िया मौके बन रहे हैं। इसमें निवेशकों के लिए एक सस्ता ऑप्शन, एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक, चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक और मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया है।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Wipro

    शुभम अग्रवाल ने कहा कि आज आईटी सेक्टर में वीकनेस को देखते हुए उन्होंने एक पुट सिलेक्ट की है। उन्होंने कहा कि विप्रो में दिसंबर के एक्सपायरी वाली 400 रुपये के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 13 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना भी ना भूलें।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः United Spirits Dec Future


    अमित सेठ ने एफ एंड ओ के लिए युनाइटेड स्पिरिट्स पर आज दांव लगाने को कहा। उन्होंने कहा इसमें अच्छा ट्रैक्शन देखने को मिल रहा है। लिहाजा इसको फ्यूचर में 941 रुपये के आस-पास के लेवल पर खरीदें। इसमें फ्यूचर में 975 से 980 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 925 रुपये पर लगाना आवश्यक है।

    Today's top Brokerage calls: आज एसबीआई लाइफ, मैक्स फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, माइंडट्री और एसआरएफ हैं ब्रोकरेजेज के रडार पर

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉकः PNB

    मानस जायसवाल ने कहा कि बैंकिंग स्टॉक में आज उनकी नजर है। पीएनबी का आज पैटर्न बहुत अच्छा लग रहा है। इसने हायर हाई और हायर लो पैटर्न बनाया है। इसलिए इसमें 61 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 59.50 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इस स्टॉक में 64.50 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Muthoot Finance

    शरद अवस्थी ने मिडकैप सेगमेंट से मुथूट फाइनेंस पर खरीदारी करने की राय दी है। उन्होंने कहा कि गोल्ड लोन के कारोबार में पिछले कुछ सालों से इजाफा देखने को मिला है। इस कारोबार की ये एक बड़ी कंपनी है। लिहाजा इसमें आज 1103 के स्तर के करीब खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1850 से 1900 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।