Get App

Today's Brokerages top calls: इंडिगो , टाइटन, नायका और बजाज फाइनेंस हैं ब्रोकर्स के रडार पर

जेपी मॉर्गन ने Titan पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3000 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि बेहतर डिस्क्रेशनरी प्ले के तौर पर ये शेयर उनका पसंदीदा शेयर है। मार्केट शेयर बढ़ना , कोर ग्रोथ ड्राइवर होने की उम्मीद और रणनीतिक पहल का भी फायदा इस स्टॉक को मिल सकता है। जेपी मॉर्गन ने कहा है कि FY22-27 के बीच ज्वेलरी सेगमेंट में 20% के CAGR रहने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 11:17 AM
Today's Brokerages top calls: इंडिगो , टाइटन, नायका और बजाज फाइनेंस हैं ब्रोकर्स के रडार पर
नोमुरा ने Nykaa पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 214 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Today's Brokerages top calls:  ग्लोबल वित्तीय संकट की आशंका से बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी लगातार छठे दिन फिसलकर 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप में गिरावट और ज्यादा बढ़ी है। इस बीच मेटल शेयरों में हाहाकार मचा है। मंदी की आशंका से 3 परसेंट से ज्यादा निफ्टी मेटल इंडेक्स टूटा। हिंडाल्को, टाटा स्टील, JSW स्टील 4 परसेंट से ज्यादा लुढ़का है। मेटल में 6 हफ्ते की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट आई है। मेटल इंडेक्स 2 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर किन शेयरों पर हैं। इस बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला है कि आज ब्रोकरेज हाउसेज Ashok Leyland, Nykaa पर बुलिश हैं। जबकि Titan, Bajaj Finance पर उनकी ओवरवेट रेटिंग है।

Ashok Leyland पर CLSA की राय

CLSA ने अशोक लैलेंड पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 189 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि मजबूत डिमांड और मार्जिन में सुधार पर भरोसा दिख रहा है। कमर्शियल वाहनों की बिक्री अगले 2 साल में बढ़ने के कई संकेत दिख रहे हैं। कीमतें बढ़ने का सीमित असर दिखा क्योंकि वॉल्यूम बढ़ने में मार्जिन में सुधार है। कंपनी हेवी ट्रक सेगमेंट में हाल में हासिल की हुई मार्केट शेयर को बनाए रखेगी ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें