RBI Board meeting : सरकार को 3.5 लाख करोड़ रुपए तक का डिविडेंड देने का हो सकता है फैसला, जानिए बाजार पर क्या होगा असर

RBI Board meeting :आज RBI की बोर्ड बैठक है,जिसमें सरकार को डिविडेंड देने का फैसला होगा। पिछले साल RBI ने सरकार को उम्मीद से कहीं ज्यादा डिविडेंड दिया था। वित्त वर्ष 2025 के लिए RBI ने 2.69 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड डिविडेंड दिया था

अपडेटेड May 22, 2026 पर 11:43 AM
Story continues below Advertisement
RBI Board meeting :आरबीआई सरकार को 2.7 लाख करोड़ रुपए से लेकर रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए तक का रिकॉर्ड डिविडेंड दे सकता है। इस रकम से सरकार के वित्तीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी

RBI Board meeting : आज बाजार को लिए बड़े संकेतों पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज डॉलर-रुपये पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी। आज का सबसे बड़ा संकेत बाजार बंद होने के बाद रहेगा। आज RBI की बोर्ड बैठक है,जिसमें सरकार को डिविडेंड देने का फैसला होगा। पिछले साल RBI ने सरकार को उम्मीद से कहीं ज्यादा डिविडेंड दिया था। वित्त वर्ष 2025 के लिए RBI ने 2.69 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड डिविडेंड दिया था। उससे पिछले साल RBI ने FY24 के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपए डिविडेंड दिया था। पिछले साल डिविडेंड के बाद बाजार में बड़ी रैली हुई थी।

RBI बैठक में आज क्या है संभव?

आज की आरबीआई मीट में सरकार को डिविडेंड देने पर फैसला संभव है। आरबीआई सरकार को 2.7 लाख करोड़ रुपए से लेकर रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए तक का रिकॉर्ड डिविडेंड दे सकता है। इस रकम से सरकार के वित्तीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही मुश्किल में फंसी इकोनॉमी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। आरबीआई की आज की बैठक में सालाना कामकाज की भी समीक्षा होगी। मौजूदा इकोनॉमिक स्थिति और ग्लोबाल चुनौतियों पर चर्चा संभव है। इसके अलावा इसमें बैंकिंग सेक्टर के ट्रेंड्स पर भी चर्चा हो सकती है।


RBI Policy : रुपये पर दबाव के बावजूद RBI की जून में होने वाली पॉलिसी मीट से पहले ब्याज दरों में बढ़त की योजना नहीं: रिपोर्ट

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में बड़ा पैसा शेयरों में बन रहा है और लेकर बैठाने में रिकॉर्ड पैसा बन रहा है। हिताची,BSE,एंजेल वन,लॉरस लैब कुछ ऐसे ही उदाहरण हैं। अच्छे नतीजे और स्ट्रेंथ वाले शेयरों के साथ बने रहें। ये शेयर गैपअप के बाद भी चले हैं। इनकी रैली 2-3 दिन नहीं,लगातार चलती रही। इंडेक्स में इस समय आपको गिरगिट की तरह ट्रेड करना होगा। Perma bull या Perma bear पैसा नहीं बना पाएंगे। बाउंड्रीज पर कांट्रा ट्रेड लेने पर ही पैसा बन रहा है। बाजार के लिए सबसे नाजुक कड़ी है बैंक निफ्टी है। कल बैंक निफ्टी का प्राइस एक्शन काफी बेयरिश था। सब कुछ पॉजिटिव था मगर रैली सिर्फ 15 मिनट चली। इसमें अगर 52,800 निर्णायक तरीके से टूटा तो 50,000 जाने का रिस्क खुलेगा। बाजार के पास अभी भी बड़ी उम्मीद FII टैक्सेशन में कटौती है। मगर जब तक इंडेक्स रेंज से बाहर ना हो,आप स्टॉक स्पेसिफिक ही रहें।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।