RBI Board meeting : आज बाजार को लिए बड़े संकेतों पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज डॉलर-रुपये पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी। आज का सबसे बड़ा संकेत बाजार बंद होने के बाद रहेगा। आज RBI की बोर्ड बैठक है,जिसमें सरकार को डिविडेंड देने का फैसला होगा। पिछले साल RBI ने सरकार को उम्मीद से कहीं ज्यादा डिविडेंड दिया था। वित्त वर्ष 2025 के लिए RBI ने 2.69 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड डिविडेंड दिया था। उससे पिछले साल RBI ने FY24 के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपए डिविडेंड दिया था। पिछले साल डिविडेंड के बाद बाजार में बड़ी रैली हुई थी।
