Get App

Top 10 ideas: बाजार में तेजी कायम, 3-4 हफ्तों में करना चाहते हैं छप्पर फाड़ कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Top 10 ideas:बाजार जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते निफ्टी के लिए 18650-18700 पर रजिस्टेंस की उम्मीद है। अगर निफ्टी निर्णायक रूप से इस जोन को पार करता है तो 18800-19000 के स्तर से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन यह बहुत आसान भी नहीं होगा। जानकारों का ये भी कहना है कि निफ्टी के लिए 18400-18200 पर सपोर्ट है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 1:09 PM
Top 10 ideas: बाजार में तेजी कायम, 3-4 हफ्तों में करना चाहते हैं छप्पर फाड़ कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
टालब्रोस ऑटोमोटिव में 545 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 670 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है

Top 10 ideas: 2 जून को खत्म हुए हफ्ते में बाजार में एक और हफ्ते तेजी जारी रही। इस हफ्ते बाजार रेंजबाउंड मूवमेंट और कंसोलीडेशन के बीच हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX ने 2 जून को खत्म हुए हफ्ते में एक महीने का निचला स्तर छुआ और 6.47 फीसदी की गिरावट के साथ 11.13 के स्तर पर आ गया। पिछले हफ्ते निफ्टी-50 इंडेक्स 18500 के ऊपर सेटल हुआ था। इसने वीकली स्केल पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। लेकिन इसने लगातार दसवें हफ्ते हायर हाई बनाना जारी रखा जो एक सकारात्मक संकेत है।

बाजार जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते निफ्टी के लिए 18650-18700 पर रजिस्टेंस की उम्मीद है। अगर निफ्टी निर्णायक रूप से इस जोन को पार करता है तो 18800-19000 के स्तर से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन यह बहुत आसान भी नहीं होगा। जानकारों का ये भी कहना है कि निफ्टी के लिए 18400-18200 पर सपोर्ट है।

बाजार पर  समीत चव्हाण  की राय

एंजेल ब्रेकिंग में हेड रिसर्च, टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण का कहना है कि आगे अगर ग्लोबल मार्केट में स्थितियां अनुकूल रहती हैं तो हम पिछले हफ्ते की तेजी को एक पुलबैक के रूप में मान सकते हैं और यहां से हम निफ्टी में इस हफ्ते नई तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 18460 –18400–18330 को क्लस्टर सपोर्ट को बनाए रखता है तब तक बाजार में तेजी जारी रहेगी। वहीं, ऊपर की तरफ 18600 –18670 पर रजिस्टेंस है। अगर निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर ये जल्द ही एक बार फिर से अपने ऑलटाइम हाई को चुनौती देता दिख सकता है। समीत चव्हाण ने आगे कहा कि ब्रॉडर मार्केट में हाल में आई तेजी से निफ्टी में जल्द ही ऑलटाइम हाई की संभावना बढ़ गई है। मिड और स्मॉल कैप बास्केट पिछले पूरे सप्ताह जोश में रहे। ये बाजार में बेहतर सेंटीमेंट का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें