Top 10 trading ideas: 3-4 हफ्तों में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन शेयरों पर रहे नजर

Top trading ideas: मोमेंटम ट्रेडरों को हमारी सलाह होगी कि घरेलू और ग्लोबल फ्रंट पर स्थितियों के सामान्य होने का इंतजार करें, तब तक कोई आक्रामक दांव न लगाएं। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17200-17250 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी को ऊपर की तरफ गति पकड़नी है तो उसको इस लेवल को पार करके मजबूती दिखानी होगी

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 1:50 PM
क्रॉम्प्टन ग्रीव्स में 277 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 317 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 8 फीसदी रिटर्न दे सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top trading ideas: बाजार में अभी तक निचले स्तरों से सुधार के कोई संकेत नहीं दिखाई दिए हैं। बाजार में हाल में आई रिकवरी भी दम तोड़ चुकी है। 24 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी 8 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है। हाल के बैंकिंग संकट के बाद ग्लोबल मार्केट की निराशा और देश में सरकार की तरफ से एफएंडओ सेगमेंट में एसटीटी में की गई बढ़त ने बाजार का मूड खराब कर दिया है। पिछले हफ्ते निफ्टी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 16945 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने वीकली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग अपर और लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया है। ये बाजार में वोलैटिलिटी कायम रहने के संकेत है। इसके अलावा निफ्टी हमें लगातार दूसरे हफ्ते में लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन बनाता दिखा है।

    बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए 17200-17250 के आसपास बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है। इस स्तर पर हालिया करेक्शन के पहले निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट था। अब अगर निफ्टी सपोर्ट से रजिस्टेंस बने इस स्तर को पार कर लेता है तो फिर इसमें 17450-17500 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16800 पर सपोर्ट दिख रहा है।

    एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि तकनीकी नजरिए से देखें तो हम इस समय 16850 - 16800 अहम सपोर्ट जोन से बहुत दूर नहीं हैं। ये जोन सितंबर महीने के स्विंग लो और 89-वीकली EMA के भी आसपास ही है। हम बाजार को लेकर आशावादी बने हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद मोमेंटम ट्रेडरों को हमारी सलाह होगी कि घरेलू और ग्लोबल फ्रंट पर स्थितियों के सामान्य होने का इंतजार करें, तब तक कोई आक्रामक दांव न लगाएं। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17200-17250 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी को ऊपर की तरफ गति पकड़नी है तो उसको इस लेवल को पार करके मजबूती दिखानी होगी।


    क्रॉम्पटन-बटरफ्लाई मर्जर: कंपनी के मुनाफे पर तुरंत नहीं दिखेगा असर, लंबी अवधि में होगा फायदा

    कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का भी मानना है कि डेली चार्ट्स पर रिवर्सल फॉर्मेशन और वीकली चार्ट्स पर बियरिश कैंडल मौजूदा स्तरों से और कमजोरी आने का संकेत दे रहा है। आगे बाजार में वोलैटिलिटी उच्च स्तर पर रहने की उम्मीद है ऐसे में ग्लोबल बाजारों पर पैनी नजर बनाए रखना और एक बार में एक ही कदम उठाना ही सही रणनीति होगी।

    वहीं, समीत चव्हाण की राय है कि इस गिरावट में निवेशकों के लिए पिटे हुए क्वालिटी शेयरों में खरीदारी का शानदार मौका है। ऐसे में इस समय सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयरों में किस्तों में रुक-रुक कर खरीदारी करें।

    एनालिस्ट के सुझाए ऐसे 10 स्टॉक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    आनंद राठी के जिगर एस पटेल की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    HDFC Life Insurance Company: Buy | LTP: Rs 492 | एचडीएफसी लाइफ में 475 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 535 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 9 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Cipla: Buy | LTP: Rs 877 | सिप्ला में 840 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 950 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 8 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Great Eastern Shipping Company: Buy | LTP: Rs 624 | ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग में 585 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 680 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 9 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    AIA Engineering: Buy | LTP: Rs 2,843 | एआईए इंजीनियरिंग में 2700 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 3150 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 11 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Ramco Cements: Buy | LTP: Rs 744 | रैमको सीमेंट में 705 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 825 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 11 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    JSW Steel: Sell | LTP: Rs 658 | जेएसडब्ल्यू स्टील में 690 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 590 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    कोटक सिक्योरिटीज को श्रीकांत चौहान की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    Hero MotoCorp: Sell | LTP: Rs 2,313 | हीरो मोटो में 2350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2150 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    HDFC Life Insurance Company: Buy | LTP: Rs 492 | एचडीएफसी लाइफ में 475 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 540 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।

    Dalmia Bharat: Buy | LTP: Rs 1,831 | डालमिया भारत में 1700 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 6.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    5paisa.com के रुचित जैन की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    Crompton Greaves Consumer Electricals: Buy | LTP: Rs 294 | क्रॉम्प्टन ग्रीव्स में 277 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 317 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 8 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    RBL Bank: Sell | LTP: Rs 135 | Stop-Loss: Rs 144 | आरबीएल बैंक में 144 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 124 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 8 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।