Top trading ideas: सुस्त बाजार में भी ये शेयर 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत, न चूके नजर
Top trading ideas:ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि भारी उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी आगे हमें 17200 के 17700 बड़े और 17200 -17600 को इमीडिएट ट्रेडिंग जोन में कारोबार करता दिखेगा। ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि भारी उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी आगे हमें 17200 के 17700 बड़े और 17200 -17600 को इमीडिएट ट्रेडिंग जोन में कारोबार करता दिखेगा
Top trading ideas:24 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में बाजार में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला। यूएस फेड की तरफ से मौद्रिक नीतियों में कड़ाई जारी रहने के संकेत, यूएस बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में बढ़त के बीच बाजार 4 महीनों के निचले स्तर पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 2.67 फीसदी की गिरावट के साथ 17466 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर ये 17590 पर स्थित 200-day EMA के नीचे फिसलते हुए एक बड़ा बियरिश कैंडल बनाता दिखा था। इसके अलावा ये मार्च 2020 और जून 2022 के करीब स्थित लॉन्ग अपवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन के नीचे बंद हुआ था।
अब निफ्टी के लिए 17368 पर स्थित 200-day SMA पर अगला सपोर्ट दिख रहा है। ये बजट के दिन का निचला स्तर भी है। अगर निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहता है तो फिर ये गिरावट 17000 की तरफ बढ़ती दिख सकती है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17600 पर पहला रजिस्टेंस दिख रहा है। उसके बाद 17700-17800 के जोन में अगला रजिस्टेंस है।
Bonanza Portfolio के मीतेश कारवा का कहना है कि इस बात की संभावना है कि निफ्टी आने वाले कारोबारी सत्रों में 17,200-17,100 की करफ बढ़ता दिख सकता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17700-17750 के स्तर पर बाधा दिख रही है।
वहीं, Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि सबसे खराब स्थिति में निफ्टी को 17000–16700 के इंटरमीडिएट लेवल्स पर सपोर्ट हासिल होगा। उनका कहना है कि वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो निफ्टी 17350 के करीब स्थित है जो इसका 200 डे एसएमए भी है। जब तक निफ्टी इस लेवल के नीचे नहीं फिसलता तब तक इसमें रकवरी की संभावना बनी रहेगी।
ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि भारी उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी आगे हमें 17200 के 17700 बड़े और 17200 -17600 को इमीडिएट ट्रेडिंग जोन में कारोबार करता दिखेगा।
आइए हम एक्पर्ट्स के सुझाए ऐसे टॉप टेन ट्रेडिंग शेयरों पर नजर डालते हैं जो अगले 3-4 हफ्तों में ही आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सुभाष गंगाधरन की ट्रेडिंग पिक्स
GAIL: Buy | LTP: Rs 103 | गेल में 96 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 115 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Hindalco Industries: Sell | LTP: Rs 415 | हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 438 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 375 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Vedanta: Sell | LTP: Rs 294 | वेदांता में 305 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 280 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग पिक्स
TCS: Sell | LTP: Rs 3,400 | टीसीएस में 3580 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 3250 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 4.4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
SAIL: Sell | LTP: Rs 83 | स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया में 86 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 75 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
GNFC: Buy | LTP: Rs 552 | जीएनएफसी में 520 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 600 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
5paisa.com के रुचित जैन की ट्रेडिंग पिक्स
Petronet LNG: Buy | LTP: Rs 222 | पेट्रोनेट एलएनजी में 211 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 239 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
बोनांजा पोर्टफोलियो के मीतेश कारवा की ट्रेडिंग पिक्स
Zomato: Buy | LTP: Rs 54.45 | जोमैटो में 51.50 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 65 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Siemens: Buy | LTP: Rs 3,246 | सीमेंस में 3050 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 3610 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Kirloskar Industries: Buy | LTP: Rs 2,204 | किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज में 2110 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।