Top trading ideas:24 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में बाजार में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला। यूएस फेड की तरफ से मौद्रिक नीतियों में कड़ाई जारी रहने के संकेत, यूएस बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में बढ़त के बीच बाजार 4 महीनों के निचले स्तर पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 2.67 फीसदी की गिरावट के साथ 17466 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर ये 17590 पर स्थित 200-day EMA के नीचे फिसलते हुए एक बड़ा बियरिश कैंडल बनाता दिखा था। इसके अलावा ये मार्च 2020 और जून 2022 के करीब स्थित लॉन्ग अपवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन के नीचे बंद हुआ था।
