Top 10 Trading ideas: इस मंदी में भी ये स्टॉक शॉर्ट टर्म में कराएंगे जोरदार कमाई, पोर्टफोलियो में करें शामिल
अब निफ्टी के लिए 17300 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 17250 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। अगर यह सपोर्ट भी टूट जाता है तो निफ्टी हमें 17000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17600-17700 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी यह बाधा पार कर लेता है तो फिर निफ्टी हमें 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर जाता दिख सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 2:44 PM
आरबीएल बैंक में 165 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 143 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते में ही इस शेयर में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है
अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर पर आए संकट का असर दुनिया भर के बाजारों में देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं। 10 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में बेंच मार्क इंडेक्स करीब एक फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि निफ्टी 17300 और 17400 के अहम सपोर्ट को बचाने में कामयाब रहा। ये 17400 के थोड़ा ही ऊपर बंद हुआ। यह 2 मार्च के बाद की सबसे निचली क्लोजिंग थी। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी वीकली टाइम फ्रेम पर एक बियरिस कैंडलिस्टिक पैटर्न बनता नजर आया। जो बेयरिस इनगल्फिंग पैटर्न से मिलता जुलता है। यह पैटर्न कमजोरी का संकेत होता है। हालांकि डेली चार्ट पर शुक्रवार को एक हैमर जैसा पैटर्न बनता दिखा। जिसे आमतौर पर बुलिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है।
बाजार जानकारों का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 17300 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 17250 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। अगर यह सपोर्ट भी टूट जाता है तो निफ्टी हमें 17000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17600-17700 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी यह बाधा पार कर लेता है तो फिर निफ्टी हमें 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर जाता दिख सकता है।
रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि अधिकांश सेक्टर बेंचमार्क इंडेक्स की तरह की लाल निशान में नजर आ रहे हैं। बाजार की आगे की दिशा तय करने में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों का अहम योगदान होगा। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों को पर्याप्त जोखिम प्रबंधन के साथ चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी। एक्सपर्ट्स के सुझाए आज के 10 चुनिंदा शॉर्ट टर्म पिक्स, जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट की कमाई
आशिका ब्रोकिंग के विराज व्यास की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स
Linde India: Buy | LTP: Rs 4,015 | लिंडे इंडिया में 3800 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 4450 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक 11 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
GAIL India: Buy | LTP: Rs 111 | गेल इंडिया में 103 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 125 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही इस शेयर में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
NCC: Buy | LTP: Rs 99 | एनीसीसी में 90 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 120 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही इस शेयर में 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स
Persistent Systems: Sell | LTP: Rs 4,749 | परसिस्टेंट सिस्टम्स में 5000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 4400 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते में ही इस शेयर में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
ICICI Bank: Sell | LTP: Rs 843 |आईसीआईसीआई बैंक में 855 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 800 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें।
Tata Steel: Buy | LTP: Rs 108 | टाटा स्टील में में 100 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 125 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही इस शेयर में 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स
RBL Bank March Future: Sell | LTP: Rs 155.10 | आरबीएल बैंक में 165 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 143 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते में ही इस शेयर में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Oracle Financial Services Software: Buy | LTP: Rs 3242 | इस स्टॉक में 3025 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 3480 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही इस शेयर में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
5paisa.com के रुचित जैन की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स
Hindustan Petroleum Corporation: Buy | LTP: Rs 230 | एचपीसीएल में 222 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 244 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही इस शेयर में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Polycab India: Sell | LTP: Rs 2947 | पॉलीकैब इंडिया में 3050 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2840 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते में ही इस शेयर में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।