10 मार्च को बाजार पर मंदड़ियों का दबदबा कायम रहा। जिसके चलते सेंसेक्स निफ्टी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर पर आए संकट ने भारतीय बाजारों पर भी दबाव बनाया। पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों का रहा। सेंसेक्स करीब 700 अंकों की गिरावट के साथ 59135 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 180 अंक गिरकर 17413 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने एक हैमर जैसा कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। आमतौर पर इसको एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। ऐसे में हमें आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार के ट्रेंड पर नजर रखनी होगी।
10 मार्च को दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन ब्रॉडर मार्केट की गिरावट बेंचमार्क की तुलना में कम थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.9 फीसदी कमजोरी लेकर बंद हुआ था।
इस कमजोरी में भी 10 मार्च को अदानी ग्रीन एनर्जी, स्वान एनर्जी और जेबीएम ऑटो में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। अदानी ग्रीन एनर्जी 28 फरवरी को 439 रुपए के आसपास सपोर्ट लेने के बाद लगातार 8वें कारोबारी सत्र में 5 फीसदी के अपर सर्किट पर लॉक हुआ था। पिछले 8 कारोबारी सत्रों में 55 फीसदी की बढ़त के साथ ये स्टॉक पिछले शुक्रवार को 682.7 रुपए पर बंद हुआ था।
स्वान एनर्जी भी शुक्रवार 10 मार्च को 7 फीसदी की बढ़त लेकर 298 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। पिछले कारोबारी दिन ये स्टॉक हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन के साथ अपने सभी मूविंग एवरेज (9, 50, 100 ओर 200 EMA)के ऊपर बंद हुआ था। ये एक पॉजिटिव संकेत है।
जेबीएम ऑटो भी करीब 3 फीसदी की बढ़त के साथ 643 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये 21 जनवरी के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। इस स्टॉक में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली थी। ये अपने सभी अहम मूविंग एवरेज को ऊपर दिख रहा है।
आइए जानते हैं कि अब इन शेयरों पर क्या है ChartAnalytics.co.in की फोरम छेड़ा (Foram Chheda)की ट्रेडिंग रणनीति
Swan Energy: हाल में ही ये स्टॉक कंसोलीडेशन के दौर से निकलकर ब्रेकआउट देता दिखा है। इस स्टॉक में वॉल्यूम में बढ़त के साथ तेजी आई है। ये इसमें अभी और तेजी आने का संकेत है। इस स्टॉक में 283-285 रुपए के आसपास मिलने पर खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में ये शेयर हमें 8.7 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है। इस खरीद के लिए 274 रुपए पर स्टॉपलॉस लगाएं।
JBM Auto: जेबीएम ऑटो में अभी भी तेजी आने की संभावना कायम है। हालांकि स्टॉक के लिए 674 के आसपास रजिस्टेंस दिख रहा है जो इसका पिछला हाई है। इस स्टॉक में 600 रुपए के आसपास मिलने पर खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 690 रुपए का टारगेट मुमकिन है। इस खरीद के लिए 550 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।
Adani Green Energy: जिन निवेशकों ने इस स्टॉक में हाल के निचले स्तरों के करीब खरीदारी की है उनको इसमें 880-900 रुपए के मीडियम टर्म लक्ष्य के लिए, 439 रुपए के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ बने रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।