Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- ONGC पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने नेचुरल गैस कीमतों में कटौती का ऐलान किया। नेचुरल गैस के दाम $9.96/mmbtu से घटाकर $9.87/mmbtu किया। डिफिकल्ट फील्ड से निकाले जाने वाले गैस के दाम घट गये। नए दाम आज से 30 सितंबर 2024 तक लागू रहेंगे

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 9:46 AM
Story continues below Advertisement
HONASA CONSUMER पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी ने कॉस्मेटिक की नई रेंज बाजार में उतारी लिहाजा शेयर में तेजी संभव है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- सोने की कीमतों में तेजी जारी है। COMEX पर भाव 2250 डॉलर के पार निकला। घरेलू बाजार में 67000 के पार खुलने के संकेत दिख रहे हैं। इधर जियो पॉलिटिकल तनाव से क्रूड फिर 87 डॉलर के पार निकला। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। गोल्ड लोन कंपनियों के शेयर में भी हलचल रह सकती है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ONGC और HONASA CONSUMER सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) INFOSYS (Green)

    कंपनी को ब्याज समेत कुल 6329 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिला


    2) SUZLON (Red)

    IT विभाग ने कंपनी पर 260 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

    3) HINDUSTAN AERONAUTICS (Green)

    कंपनी को कोचीन शिपयार्ड से कुल 1173 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    4) RVNL (Green)

    एनर्जी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने कंपनी की JV को L1 बिडर चुना। $71.52 लाख के ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर चुना। N.F. रेलवे ने 96 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर चुना। साउथ सेंट्रल रेलवे ने 148 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर चुना

    5) HONASA CONSUMER (Green)

    कंपनी ने कॉस्मेटिक की नई रेंज बाजार में उतारी, शेयर में तेजी संभव है

    6) KARNATAKA BANK (Green)

    बोर्ड ने 227 रुपये/शेयर के भाव पर QIP जारी करने की मंजूरी दी। कंपनी ने ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के साथ करार किया

    7) UDAIPUR CEMENT WORKS (Green)

    राजस्थान के उदयपुर में सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट शुरू हुआ। सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट की क्षमता 2.50 MTPA है

    8) ASSOCIATED ALCOHOLS (Green)

    कंपनी ने WARRANT ALLOTMENT किया

    9) EIH (Green)

    कंपनी को साउथ गोवा में लग्जरी रिजॉर्ट बनाने की मंजूरी मिली। कैवेलोसिम बीच पर ओबेरॉय लग्जरी रिजॉर्ट बनाने की मंजूरी मिली

    10) CARTRADE TECH (Green)

    स्प्रिंगफील्ड वेंचर इंटरनेशनल ने 6.31 लाख शेयर बेचे हैं। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 5.93 लाख शेयर खरीदे हैं

    निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए कैसे हैं संकेत, जानें आज किन दो स्टॉक्स पर रहेगा बाजार का फोकस

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-ONGC (Red)

    सरकार ने नेचुरल गैस कीमतों में कटौती का ऐलान किया। डिफिकल्ट फील्ड के निकाले जाने वाले गैस के दाम घट गये। नेचुरल गैस के दाम में $0.09/mmbtu की कटौती हुई। नेचुरल गैस के दाम $9.96/mmbtu से घटाकर $9.87/mmbtu किया। नए दाम आज से 30 सितंबर 2024 तक लागू रहेंगे

    2-GARDEN REACH (Green)

    FY24 में कंपनी ने रिकॉर्ड ग्रोथ हासिल की। FY24 में आय 33% बढ़कर 3,400 करोड़ रुपये रही

    3- HG INFRA (Green)

    Norangdesar सोलर डेवलपर के साथ EPC कॉन्ट्रैक्ट किया। Rasisar सोलर डेवलपर के साथ EPC कॉन्ट्रैक्ट किया

    4- IOB (Red)

    IT विभाग से 620.07 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नेटिस मिला। एसेसमेंट साल 2022-23 के लिए टैक्स डिमांड नोटिस मिला

    5-BANK OF INDIA (Red)

    IT विभाग से 1,128 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नेटिस मिला। एसेसमेंट साल 2016-17 के लिए टैक्स डिमांड नोटिस मिला

    अपडेट जारी-----

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।