Top 20 Stocks Today- MCX पर सोना रिकॉर्ड 91000 के करीब पहुंचा। सोने का भाव COMEX पर 3160 डॉलर के पार निकल गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कीमतों में तेजी देखने को मिली। ट्रंप बोले अगर ईरान ने न्यूक्लियर डील पर बात नहीं मानी तो बमबारी होगी। वहीं ब्रेंट का भाव $75 के करीब पहुंचा। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, पेंट कंपनियों के स्टॉक में एक्शन दिख सकता है। इसके साथ ही गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन बढ़ सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BSE और Adani Green Energy सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
