Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

Top 20 Stocks Today- Grasim Industries पर एक एक्सपर्ट ने red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी Q3 में मुनाफे से घाटे में आ गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी को 236 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 169 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस दौरान EBITDA 48% गिर गया जबकि कंपनी की मार्जिन 8.2% से घटकर 3.3% हो गई

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 8:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Consumer पर दूसरे एक्सपर्ट ने green सिग्नल दिया है। उसका कहना है कि शेयर अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। अभी 200 DEMA पार होना बाकी है

Top 20 Stocks Today- आज बर्जर पेंट, Lupin, IRCTC समेत वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे आएंगे। LUPIN का मुनाफा 30% बढ़ सकता है। EBITDA में भी 26% की ग्रोथ संभव है। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार दिख सकता है। नतीजों के कारण इन सभी स्टॉक्स में हलचल रह सकती है। इसकी वजह से आज इन सेक्टर्स की कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Grasim Industries और Tata Consumer सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1- EICHER MOTORS (RED)

Q3 में आय 19% और मुनाफा 17.5% बढ़ा है। EBITDA ग्रोथ 10%, मार्जिन 2% गिरे हैं


2- ESCORTS KUBOTA (RED)

Q3 में आय और मुनाफा 8.5% बढ़ा है। EBITDA ग्रोथ 3% रहा जबकि मार्जिन पर दबाव देखने को मिला

3- HINDALCO INDUSTRIES (RED)

Q3 में नोवेलिस की आय 9% घटकर 11 करोड़ डॉलर रही। एडजस्टेड EBITDA 19% घटकर 36.7 करोड़ डॉलर रहा। हिंडाल्को की US सब्सिडियरी नोवेलिस है

4- GRASIM INDUSTRIES (RED)

कंपनी Q3 में मुनाफे से घाटे में आई। कंपनी को 236 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 169 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। EBITDA 48% गिरा, मार्जिन 8.2% से घटकर 3.3% हो गई

5- BATA INDIA (GREEN)

सालाना आधार पर Q3 में कंपनी की आय 1.7% और मुनाफा 1.2% बढ़ा। EBITDA ग्रोथ 9.3% रही, मार्जिन 1.5% बढ़े

6- LUPIN (GREEN)

USFDA से Ipratropium Bromide नेजल सॉल्यूशन को मंजूरी मिली कंपनी के पीथमपुर प्लांट में दवा का उत्पादन होगा। Rhinorrhea के इलाज में नेजल सॉल्यूशन का इस्तेमाल होता है

7- GSFC (GREEN)

Q3 में कंपनी की आय 40% और मुनाफा 13.5% बढ़ा है। EBITDA 47% बढ़ा, मार्जिन में हल्की बढ़त देखने को मिली

8- NFL (RED)

Q3 में आय 23% और मुनाफा 70% घटा है। EBITDA 53% गिरा, मार्जिन घटकर 2.6% हो गई

9- MTAR TECH (GREEN)

Q3 में कंपनी की आय 47% और मुनाफा 53% बढ़ा है। EBITDA ग्रोथ 39% रही, मार्जिन 1% गिरी है

10- NYKAA (GREEN)

Q3 में कंपनी की आय 6.7%, मुनाफा 61% बढ़ा है। EBITDA ग्रोथ 43% रही, मार्जिन बढ़कर 6.2% हुई है

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

वीरेंद्र कुमार की टीम

1- ICICI Bank (GREEN)

बैंक निफ्टी 20DEMA होल्ड कर रहा है। यदि शेयर 1260 के ऊपर टिका तो 1280 रुपये तक जा सकता है

2- Kotak Bank (GREEN)

शेयर रेंज के शिखर पर बंद हुआ। 1940 के जोन में मजबूत पुट राइटिंग देखने को मिली

3- KEI Industries (RED)

इसमें रेंज ब्रेकडाउन नजर आ रहा है। सभी मूविंग एवरेज के नीचे बंद हुआ

4- PolyCab (RED)

शेयर में इन्वर्टेड फ्लैग का ब्रेकडाउन नजर आया। इसमें 5620 के नीचे ब्रेकडाउन दिखा

5- Tata Consumer (GREEN)

शेयर अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। अभी 200 DEMA पार होना बाकी है

6- Trent (RED)

शेयर में नई शॉर्टिंग नजर आई है। इसका 28 जनवरी का स्विंग low टूटा है

7- Tech Mahindra (GREEN)

शेयर में कल शॉर्ट कवरिंग नजर आई है। इसमें 8 हफ्ते का फॉलिंग चैनल पार हुआ है

8- ABFRL (RED)

शेयर में बड़ी शॉर्टिंग नजर आई है। इसमें 260 के नीचे बिकवाली बढ़ेगी

9- Apollo Hospitals (RED)

शेयर में 200 DEMA जोन 6700 पर नजर रखें। इसमें 6700 टिका रहा तो पुलबैक आयेगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिसलेगा

10- Bharti Airtel (GREEN)

23 अक्टूबर से कायम रेंज के ऊपर बंद हुआ। इसमें 1680 पर अहम सपोर्ट देखने को मिला

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।