Top 20 Stocks Today- आज बर्जर पेंट, Lupin, IRCTC समेत वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे आएंगे। LUPIN का मुनाफा 30% बढ़ सकता है। EBITDA में भी 26% की ग्रोथ संभव है। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार दिख सकता है। नतीजों के कारण इन सभी स्टॉक्स में हलचल रह सकती है। इसकी वजह से आज इन सेक्टर्स की कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Grasim Industries और Tata Consumer सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।