Top 20 Stocks Today- पहली तिमाही में 36% SJVN का मुनाफा घटा। मार्जिन पर भी दबाव दिखा। हालांकि रेवेन्यू में साढ़े पांच परसेंट की बढ़त देखने को मिली। वहीं टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का प्रॉफिट 54% गिरा। मार्जिन में भी हल्की कमी आई। पहली तिमाही में एस्ट्रल के नतीजे कमजोर रहे। मुनाफे में 33 परसेंट तो रेवेन्यू 2 परसेंट की कमी आई। मार्जिन पर भी 2 परसेंट का दबाव आया। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HINDALCO INDUSTRIES और NELCO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
