Top 20 Stocks Today- आज अशोक लीलैंड, सीमेंस, भारत फोर्ज समेत वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे पेश किये जायेंगे। अशोक लीलैंड का मुनाफा 15% बढ़ सकता है। हालांकि कंपनी की सेल्स और मार्जिन पर दबाव दिखने की आशंका है। नतीजों के कारण इन सभी स्टॉक्स में हलचल रह सकती है। इसकी वजह से आज इन सेक्टर्स की कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Kolte Patil और Birlasoft सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।