Stock Market Highlights: सेंसेक्स 122 अंक टूटा, निफ्टी 23045 पर हुआ बंद, मेटल, फाइनेंशियल शेयर चमके - live stock market today feb 12 updates bse nse sensex nifty latest news happy forgings beml cyient dlm jupiter wagons mrs bector foods share price | Moneycontrol Hindi
Credit Cards

लाइव ब्लॉग

FEBRUARY 12, 2025/ 3:38 PM

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 122 अंक टूटा, निफ्टी 23045 पर हुआ बंद, मेटल, फाइनेंशियल शेयर चमके

Stock Market Highlights:M&M, Bharat Electronics, Eicher Motors, ITC, Hero MotoCorp निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं SBI Life Insurance, Bajaj Finserv, HDFC Life, UltraTech Cement, Tata Consumer निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

Story continues below Advertisement

Stock Market Highlights: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी आई और सेंसेक्स- निफ्टी शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स करीब 1400 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक में करीब 800 प्वाइंट की रिकवरी आई। रियल्टी, ऑटो, तेल-गैस शेयरों में दबाव देखने को मिला जबकि IT, फार्मा, PSE इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। PSU बैंक, मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार

Stock Market LIVE Updates:बाजार में गिरावट बढ़ी है। मिडकैप इंडेक्स करीब 1,100 प्वाइंट फिसला है। स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2.5% फिसला है।
FEBRUARY 12, 2025 3:35 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स- निफ्टी शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी आई और सेंसेक्स- निफ्टी शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स करीब 1400 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक में करीब 800 प्वाइंट की रिकवरी आई। रियल्टी, ऑटो, तेल-गैस शेयरों में दबाव देखने को मिला जबकि IT, फार्मा, PSE इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। PSU बैंक, मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122.52 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 76,171.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26.55 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 23,045.25 के स्तर पर बंद हुआ।

M&M, Bharat Electronics, Eicher Motors, ITC, Hero MotoCorp निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं SBI Life Insurance, Bajaj Finserv, HDFC Life, UltraTech Cement, Tata Consumer निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

FEBRUARY 12, 2025 3:31 PM IST

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23000, 23100 और 23200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22900, 22800 और 22700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49500, 48700 और 49800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

FEBRUARY 12, 2025 3:17 PM IST

StocK Market Live Update:पेंट शेयरों में दबाव

बिड़ला ओपस की एंट्री के बाद पेंट सेक्टर में जोरदार कंपिटीशन का माहौल है। बिड़ला ओपस के परफॉर्मेंस पर जेफरीज ने एक खास रिपोर्ट निकाली है, जिसके मुताबिक कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ दूसरी कंपनियों से काफी अच्छी है। जेफरीज का कहना है कि तिमाही आधार पर बिड़ला ओपस की आय 450 करोड़ रुपए से बढ़कर 700 करोड़ रुपए पर रही है।

FEBRUARY 12, 2025 3:04 PM IST

StocK Market Live Update: फर्टिलाइजर शेयरों में गिरावट

फर्टिलाइजर शेयरों में गिरावट क्यों है इस पर नजर डालें तो तीसरी तिमाही में कमजोर नतीजों से सेंटिमेंट खराब हुआ है। कच्चे माल की कीमतों में तेजी से सेक्टर पर दबाव है। कमजोर रुपए से इंपोर्ट महंगा हो गया है। मेंटेनेंस के चलते भी प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। डिमांड आउटलुक कमजोर है।बजट में भी खास पॉलिसी सपोर्ट का एलान नहीं किया गया है। इन सबका असर फर्टिलाइजर शेयरों पर देखने को मिल रहा है। फर्टिलाइजर शेयरों पर नजर डालें तो NFL अपने 52 वीक हाई से 47 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, RCF 52 वीक हाई से 43 फीसदी नीचे है। जबकि, FACT 52 वीक हाई से 43 फीसदी नीचे है 31 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, Deepak Fert 52 वीक हाई से 27 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है

FEBRUARY 12, 2025 2:45 PM IST

StocK Market Live Update:Angel One के ओशो क्रिशन की निफ्टी पर राय

Angel One के ओशो क्रिशन ने कहा कि बाजार में आज शुरुआत के एक घंटे में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी। बाजार में गिरावट नजर आई थी। लेकिन अब बाजार ने उस गिरावट को रिकवर कर लिया है। इस समय बाजार बिलकुल फ्लैट नजर आ रहा है। मार्केट का ओवरऑल सेंटीमेंट आज ब्रीदर लगना चाहिए। सेल ऑफ से मार्केट में थोड़ी राहत मिलनी चाहिए। बाजार में जिस हिसाब का डेवलपमेंट हुआ है। उससे लगता बाजार इसी जोन के आस-पास रह सकता है। यहां पर कोई भी उल्लेखनीय निर्णायक राइटर पुट फ्रंट पर या कॉल फ्रंट पर बनते हुए नहीं दिख रहा है। यहां पर 23000 पर पुट राइटर और उसके बाद 22800 पर दिख रहा है जबकि ऊपर की तरफ 23200 से 23500 पर कॉल राइ़टर बिखरे हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए डेरिवेटिव फ्रंट पर कोई उल्लेखनीय डेवलपमेंट देखने को नहीं मिल रहा है।

FEBRUARY 12, 2025 2:26 PM IST

SIEMENS Result: मुनाफा बढ़ा, रेवेन्यू घटा

तीसरी तिमाही में कंपनी सालाना आधार पर कंसो मुनाफा `505.7 करोड़ रुपये से बढ़कर `614.6 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `3,709 करोड़ रुपये से घटकर `3,587 करोड़ रुपये पर आया। कंसो EBITDA `453 करोड़ रुपये से घटकर `401 करोड़ रुपये पर रहा। कंसो EBITDA मार्जिन 12.2% से घटकर 11.2% पर रही।

FEBRUARY 12, 2025 2:24 PM IST

StocK Market Live Update: बीमा कंपनियों में रफ्तार

नए इनकम टैक्स बिल में भी बीमा कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ। साढ़े 12% का preferential tax treatment कायम रहने से बीमा कंपनियों में रफ्तार देखने को मिल रही है।। SBI LIFE, MFSL और HDFC LIFE तीन से चार परसेंट उछले है।

FEBRUARY 12, 2025 2:01 PM IST

HINDUSTAN AERONAUTICS Q3: कंसो मुनाफा `60.8 करोड़ रुपये से बढ़कर `73 करोड़ रुपये पर रहा

कंसो मुनाफा `60.8 करोड़ रुपये से बढ़कर `73 करोड़ रुपये पर रहा जबकि स्टैंड. मुनाफा `1,254 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,433 करोड़ रुपये पर रहा। वहीं 35 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। EBITDA 1,434 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,680 करोड़ रुपये पर रहा।

FEBRUARY 12, 2025 1:54 PM IST

GRAPHITE INDIA Q3: कंपनी ने18 करोड़ मुनाफे के मुकाबले 20 Cr कंसो घाटा दर्ज किया

ग्रेफाइट इंडिया ने भी तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है। फाइलिंग के मुताबिक कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है। कंपनी ने18 करोड़ मुनाफे के मुकाबले 20 Cr कंसो घाटा दर्ज किया है। कंपनी की कंसो कमाई की बात करें तो 690 करोड़ से घटकर 523 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का EBITDA घाटा 13 करोड़ से घटकर 8 करोड़ रुपये कर दिया है।

FEBRUARY 12, 2025 1:29 PM IST

Stock Market LIVE Updates:बाजार में रिकवरी

बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 127 अंकों की बढ़त दिखा रहा है जबकि निफ्टी में 23100 के ऊपर निकला है।

FEBRUARY 12, 2025 1:03 PM IST

Stock Market LIVE Updates:APOLLO HOSPITALS पर यूबीएस की राय

APOLLO HOSPITALS पर यूबीएस ने खरीदारी की राय देते हुए 8500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मजबूत प्रदर्शन से री-रेटिंग की उम्मीद है। कम वैल्युएशन से शेयर आकर्षक नजर आ रहा है। ऑक्यूपेंसी में 200bps का सुधार आया है।। 3-4 साल में बेड की 35% बेड बढ़ाने की योजना है।

FEBRUARY 12, 2025 12:43 PM IST

Stock Market LIVE Updates: Devyani International पर बर्नस्टीन की राय

बर्नस्टीन ने देवयानी इंटरनेशनल पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 220 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 कोर बिजनेस में रिकवरी देखने को मिली। कंपनी ने स्टोर एडिशन से सरप्राइज किया है। कंपनी ने भारत में 101 नए स्टोर जोड़े हैं। KFC इंडिया SSSG अनुमान से कम रहा। जबकि पिज्जा हट SSSG में रिकवरी देखने को मिली। तिमाही और सालाना आधार पर कंपनी की ग्रॉस मार्जिन में कमी देखने को मिली

FEBRUARY 12, 2025 12:24 PM IST

Stock Market LIVE Updates:Vodafone Idea पर सीएलएसए की राय

ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने वोडा आइडिया की अंडरपरफॉर्म रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका टारगेट प्राइस 6 रुपये फिक्स किया है। यह टारगेट प्राइस मौजूदा लेवल से करीब 28 फीसदी डाउनसाइड है।

FEBRUARY 12, 2025 12:10 PM IST

Stock Market LIVE Updates:TATA ELXSI ने GARUDA AEROSPACE के साथ MoU किया

GARUDA AEROSPACE के साथ MoU किया है। स्वदेशी UAV के डिजाइन और डेवलपमेंट के लिए MoU किया है।

FEBRUARY 12, 2025 11:53 AM IST

Stock Market LIVE Updates:ट्रेड डेल्टा की संस्थापक प्रीति के छाबड़ा की बाजार पर राय

ट्रेड डेल्टा की संस्थापक प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,189, 23,381 पर रेजिस्टेंस और 22,976, 22,786 के स्तर पर सपोर्ट है। एक बियर पुट स्प्रेड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ट्रेडर हाई स्ट्राइक मूल्य वाला पुट खरीदते हैं और कम स्ट्राइक मूल्य वाला पुट बेचते हैं। उच्च स्ट्राइक वाला पुट इन-द-मनी (ITM) होता है, जबकि कम स्ट्राइक वाला पुट आउट-ऑफ-द-मनी (OTM) होता है। इस रणनीति के परिणामस्वरूप नेट डेबिट होता है, जिसमें ITM पुट की लागत OTM पुट को बेचने से मिलने वाली नकदी द्वारा समायोजित की जाती है। प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,674, 49,906 पर रेजिस्टेंस और 49,216, 48,906 के स्तर पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 48,906 के लक्ष्य के लिए 49,906 के स्टॉप-लॉस के साथ बेचें।

FEBRUARY 12, 2025 11:39 AM IST

JAN MUTUAL FUND DATA:जनवरी में नेट इक्विटी इनफ्लो घटा

जनवरी में नेट इक्विटी इनफ्लो 39,669.6 करोड़ रुपये रहा जबकि महीने दर महीने आधार पर इक्विटी इनफ्लो `41,136 करोड़ रुपयेसे घटकर 39,669 करोड़ रुपये पर रहा। वहींलार्ज कैप इनफ्लो 2,011 करोड़ रुपये से बढ़कर `3,063 करोड़ रुपये स्मॉलकैप इंफ्लो 4,668 करोड़ रुपये से बढ़कर `5,721 करोड़ रुपये

मिडकैप फंड इनफ्लो `5,093 करोड़ रुपयेसे बढ़कर `5,148 करोड़ रुपये पर रहा।

FEBRUARY 12, 2025 11:17 AM IST

Stock Market LIVE Updates:सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा की बाजार पर राय

सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,500, 23,800, 24,000 पर रेजिस्टेंस और 23,000, 22,700, 22,500 के स्तर पर सपोर्ट है। ट्रेडर्स 13 फरवरी की एक्सपायरी के लिए 23,100 स्ट्राइक कॉल को 109 रुपये पर खरीदकर और 22,850 स्ट्राइक कॉल को 269.50 रुपये पर बेचकर बियर कॉल स्प्रेड लागू कर सकते हैं। स्टॉप-लॉस के लिए इस ट्रेड को एक्सपायरी तक होल्ड किया जा सकता है, जिसमें अधिकतम नुकसान 6,712 रुपये पर सीमित है। ट्रेड को एक्सपायरी तक होल्ड करके 12,038 रुपये का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है, या मार्क-टू-मार्केट (MTM) लाभ 6,500 रुपये को पार करने पर मुनाफा बुक किया जा सकता है।

धुपेश धमेजा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,700, 50,000, 50,500 पर रेजिस्टेंस और 49,000, 48,700, 48,500 के स्तर पर सपोर्ट है। अगर प्राइस 49,500-49,450 से नीचे जाती है तो ट्रेडर्स बैंक निफ्टी फरवरी फ्यूचर्स को बेचने पर विचार कर सकते हैं, स्टॉप-लॉस 49,900 से ऊपर सेट करें। इंडेक्स के 49,000-48,900 पर पहुंचने पर मुनाफावसूली की जा सकती है।

FEBRUARY 12, 2025 11:15 AM IST

Stock Market LIVE Updates:नए इनकम टैक्स बिल में STCG दर में बदलाव नहीं- सूत्र

सूत्रों के हवाले से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक नए इनकम टैक्स बिल में STCG दर में बदलाव नहीं। Oyster Renewable से 201.6 MW का रिपीट ऑर्डर मिला। नए इनकम टैक्स बिल में STCG दर 20% बना रहेगा। इक्विटी के लिए STCG अवधि में कोई बदलाव नहीं। 12 महीने तक की अवधि को STCG माना जाएगा। 1 APR 2026 से नया बिल लागू करने का प्रस्ताव है।

FEBRUARY 12, 2025 11:12 AM IST

Stock Market LIVE Updates:हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर 5% तक टूटा

डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरो में आज 12 फरवरी को 5 फीसदी तक की तगड़ी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट भारतीय वायु सेना के चीफ, एपी सिंह के एक बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कंपनी की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। एपी सिंह ने तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी पर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद इस स्टॉक को लेकर निवेशकों का मनोबल कमजोर होता दिखा।

FEBRUARY 12, 2025 10:46 AM IST

Ken Enterprises IPO Listing: ₹94 का शेयर ₹85 पर लिस्ट

केन एंटरप्राइजेज के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 94 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 85.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन की बजाय 9.57 फीसदी का झटका लग गया। आईपीओ निवेशकों को और शॉक तब लगा जब टूटकर 80.75 रुपये (Ken Enterprises Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 14.10 फीसदी घाटे में हैं।

FEBRUARY 12, 2025 10:31 AM IST

Stock Market LIVE Updates: Amwill Healthcare का शेयर 20% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट

ऐमविल हेल्थकेयर के शेयरों की आज BSE SME पर भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई और लिस्टिंग के बाद यह टूटकर लोअर सर्किट पर आ गया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 5 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 111 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 88.85 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन की बजाय 19.95% का झटका लग गया।

FEBRUARY 12, 2025 10:23 AM IST

Stock Market LIVE Updates:रियल्टी, ऑटो, PSUs में तेज गिरावट

रियल्टी शेयरों में आज भी सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इंडेक्स करीब 3% फिसला है। DLF, गोदरेज प्रॉपर्टीज और प्रेस्टीज 4% गिरे। साथ ही ऑटो, फार्मा और सरकारी कंपनियों में भी दबाव रहा। वहीं IT शेयरों में आज खरीदारी रहा।

FEBRUARY 12, 2025 10:07 AM IST

Stock Market LIVE Updates: मिडकैप इंडेक्स करीब 1,100 प्वाइंट फिसला

बाजार में गिरावट बढ़ी है। मिडकैप इंडेक्स करीब 1,100 प्वाइंट फिसला है। स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2.5% फिसला है। स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई से 20% फिसला जबकि मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई से 18% फिसला है। निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं INDIA VIX में करीब 2.5% का उछाल देखने को मिल रहा है।

FEBRUARY 12, 2025 9:53 AM IST

Stock Market LIVE Updates:US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर बॉन्ड का यील्ड मामूली रूप से घटकर 4.52 पर आ गया, जबकि 2-वर्षीय बॉन्ड के यील्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये 4.28 के स्तर पर नजर आ रहा है।

FEBRUARY 12, 2025 9:30 AM IST

Stock Market LIVE Updates: Devyani International पर सिटी की राय

सिटी ने देवयानी इंटरनेशनल पर बुलिश नजरिया अपनाया है। सिटी ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके स्टॉक का टारगेट 210 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का रेवेन्यू/EBITDA ग्रोथ अनुमान से ज्यादा रहा। रेवेन्यू/EBITDA ग्रोथ पर थाईलैंड अधिग्रहण का असर हुआ। तीसरी तिमाही में कंपनी का भारत बिजनेस का प्रदर्शन सुस्त रहा। नए स्टोर एडिशन में नरमी से मार्जिन सुधरेंगे। कंपनी 3 नए ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी की वजह से सही दिशा में नजर आ रही है

FEBRUARY 12, 2025 9:22 AM IST

Stock Market LIVE Updates:दूसरे देशों की करेंसी ज्यादा कमजोर हुई: FM

रुपये में हाल की गिरावट से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन बेफिक्र है। बजट पर जवाब देते हुए संसद में कहा दूसरे विकसित और EMERGING देशों की करेंसी में और ज्यादा गिरावट आई है । महंगाई को मैनेज करना सरकार की बड़ी प्राथमिकता है।

FEBRUARY 12, 2025 9:21 AM IST

Market Open: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 23050 पर खुला

बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 111.58 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 76,182.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 22.90 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 23,048.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Bajaj Finserv, TCS, Tata Steel, HCL Technologies, Tech Mahindra निफ्टी का टॉप गेनर रहा । जबकि M&M, ITC, Hero MotoCorp, Reliance Industries और Axis Bank टॉप लूजर रहा।

FEBRUARY 12, 2025 9:10 AM IST

Stock Market LIVE Updates:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 402.05 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 75,891.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 33 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 23,038.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा

FEBRUARY 12, 2025 8:42 AM IST

Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि धीमी शुरुआत के बाद बाजार में मंदड़ियों ने जोरदार वापसी की। आज पूरे बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। एक समय ऐसा भी आया जब निफ्टी 23,000 के अपने मनोवैज्ञानिक सपोर्ट के नीचे चला गया। लेकिन अंत में ये थोड़ा संभलने में कामयाब रहा और 309.80 अंकों की गिरावट के साथ 23,071.80 पर बंद हुआ। ऑज सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए। इनमें भी रियल्टी और मीडिया में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

FEBRUARY 12, 2025 8:36 AM IST

Stock Market Live Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर की बाजार पर राय

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी और टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितता,घरेलू आर्थिक विकास की चिंताओं और एफआईआई द्वारा लगातार बिकवाली के कारण बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हो रहा है। मांग संबंधी चिंताओं और हाई वैल्युएशन के कारण मिड- और स्मॉल-कैप शेयरों में भारी गिरावट आई है। हालांकि आरबीआई के हस्तक्षेप से कल के रिकॉर्ड निचले स्तर से रुपये में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन यह दबाव में बना हुआ है। निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। निवेशक ट्रेड अनिश्चितता से राहत के लिए पीएम की अमेरिका यात्रा से उम्मीद कर रहे हैं। बजार की नजरें अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर भी लगी रहेंगी।

FEBRUARY 12, 2025 8:32 AM IST

Stock Market Live Updates:11 फरवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

भारतीय इक्विटी इंडेक्सों लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। 11 फरवरी को निफ्टी 23,100 से नीचे बंद हुआ । कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,018.20 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 76,293.60 पर और निफ्टी 309.80 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 23,071.80 पर बंद हुआ।

FEBRUARY 12, 2025 8:02 AM IST

Stock Market Live Updates: बर्जर पेंट, बिड़लासॉफ्ट का मुनाफा घटा

तीसरी तिमाही में बर्जर पेंट्स का मुनाफा करीब दो परसेंट घटा। हालांकि रेवेन्यू में 3% की बढ़त देखने को मिली। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा। वहीं बिड़लासॉफ्ट का प्रॉफिट 27% गिरा है। मार्जिन पर भी चोट पड़ी है।

FEBRUARY 12, 2025 7:52 AM IST

Stock Market Live Updates:ल्यूपिन के अच्छे नतीजे

तीसरी तिमाही में ल्यूपिन के अच्छे नतीजे पेश किए। मुनाफा 39% बढ़कर 613 करोड़ रुपये पर रहा। रेवेन्यू में भी 11% की बढ़त देखने को मिली। मार्जिन में भी सुधार दिखा। वहीं IRCTC का प्रॉफिट भी 14% बढ़ा, हालांकि मार्जिन पर दबाव दिखा।

FEBRUARY 12, 2025 7:51 AM IST

Stock Market Live Updates:MSCI में फरवरी समीक्षा का एलान

MSCI में फरवरी समीक्षा का एलान किया। Hyundai की ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में एंट्री की। अदानी ग्रीन बाहर हुआ । इंडसइंड बैंक का वेटेज बढ़ा है। वही MSCI इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स के 19 शेयर भी बदले है। 28 फरवरी को एडजस्टमेंट होगा।

FEBRUARY 12, 2025 7:51 AM IST

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।