Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- HINDUSTAN COPPER पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 47 करोड़ रुपये से बढ़कर 113.4 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में आय 371 करोड़ रुपये से बढ़कर 493.6 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 83.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 188.3 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 11:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ONGC पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड और नैचुरल गैस की कीमतों में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट का भाव $82 के करीब पहुंचा

Top 20 Stocks Today- मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में तेज उछाल देखने को मिला। कच्चे तेल का भाव 4% से ज्यादा चढ़कर 82 डॉलर के करीब पहुंच गया। OMCs, एविएशन और पेंट शेयरों में आज दबाव दिख सकता है। वहीं सोने में भी चमक बढ़ी है। COMEX पर भाव फिर 2500 डॉलर के पार निकल गये हैं। इसकी वजह से आज गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HINDUSTAN COPPER और ONGC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) NMDC (Green)

सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 1651 करोड़ रुपये से बढ़कर 1964 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 5395 करोड़ रुपये से बढ़कर 5414 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 1,994 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,340 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 37% से बढ़कर 43.2% रही


2) HINDUSTAN COPPER (Green)

सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 47 करोड़ रुपये से बढ़कर 113.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 371 करोड़ रुपये से बढ़कर 493.6 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 83.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 188.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 22.4% से बढ़कर 38.2% रही

3) HUDCO (Green)

सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 445.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 557.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 651.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 724.7 करोड़ रुपये रही

4) LEMON TREE HOTELS (Green)

कंपनी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होटल खोलने का ऐलान किया

5) SAREGAMA INDIA (Green)

हिल फोर्ट इंडिया फंड LP ने 20.39 लाख शेयर बेचे हैं। अमांसा होल्डिंग्स ने 15.15 लाख शेयर 480 के भाव पर खरीदे हैं

6) RACE ECO CHAIN (Green)

इंडिया इक्विटी फंड ने 1 लाख शेयर 401 के भाव पर खरीदे हैंंं

7) CAMLIN FINE SCIENCES (RED)

सालाना आधार पर Q1 में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई। Q1 में 12 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले कंपनी को 34.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Q1 में आय 419.6 करोड़ रुपये से घटकर 395.6 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 38.7 करोड़ रुपये से घटकर 17.9 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 9.2% से घटकर 4.5% रही

8) RCF (RED)

सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 68 करोड़ रुपये से घटकर 10.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 4,043 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,396 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 129.3 करोड़ रुपये से घटकर 115.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 3.2% से घटकर 2.6% रही

9) CAMPUS ACTIVEWEAR (RED)

सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 31.5 करोड़ रुपये से घटकर 25.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 353.8 करोड़ रुपये से घटकर 339.2 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 66.2 करोड़ रुपये से घटकर 51.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 18.7% से घटकर 15.3% रही

10) AMI ORGANICS (RED)

Q1 में आय 154 करोड़ रुपये से बढ़कर 177 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 22 करोड़ रुपये से गिरकर 15 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 34 करोड़ रुपये से गिरकर 29 करोड़ रुपये रहा। Q1 में कंपनी की मार्जिन 22.1% से गिरकर 16.7% रही

Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में सपाट कारोबार

नीरज वाजपेयी की टीम

1- LINC LIMITED (Green)

Q1 में मुनाफा 7 करोड़ रुपये से बढ़कर 8 करोड़ रुपये हुआ। Q1 में आय 112 करोड़ रुपये से बढ़कर 128 करोड़ रुपये हुई। Q1 में EBITDA 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 14 करोड़ रुपये हुआ

2- DOMS (Green)

Q1 में आय 379 करोड़ रुपये से बढ़कर 445 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 36 करोड़ रुपये से बढ़कर 54 करोड़ रुपये रहा

3- KRYSTAL INTEGRATED (Green)

Q1 में आय 217 करोड़ रुपये से बढ़कर 257 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 9 करोड़ रुपये से बढ़कर 15 करोड़ रुपये रहा

4- RATTAN INDIA (Green)

सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 378% बढ़कर 851 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के सेल्स में 97 परसेंट की बढ़ोत्तरी देखने को मिली

5-ONGC (Green)

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड और नैचुरल गैस की कीमतों में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट का भाव $82 के करीब पहुंचा

6-OIL (Green)

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड और नैचुरल गैस की कीमतों में उछाल नजर आया। ब्रेंट का भाव $82 के करीब पहुंचा

7- SENCO GOLD (Green)

Q1 में आय 1305 करोड़ रुपये से बढ़कर 1403 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 27 करोड़ रुपये से बढ़कर 52 करोड़ रुपये रहा

8-JINDAL STAINLESS (Green)

ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने कंपनी को क्वालिफाइड वेंडर घोषित किया। कंपनी हिसार प्लांट में स्टील शीट्स, प्लेट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी

9- GR INFRA (Green)

REC पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी से 53.77 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

10- Sobha (Green)

HSBC ने सोभा पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 2,000 रुपये/शेयर तय किया है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।