Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- SEAMEC पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q3 में सालाना आधार पर 1.7 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 56 करोड़ रुपये कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ। Q3 में आय 101 करोड़ रुपये से बढ़कर 213 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 19 करोड़ रुपये से बढ़कर 90 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 9:35 AM
JSW ENERGY पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि 500 MW के पावर प्रोजेक्ट के लिए LoA मिला। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से ऑर्डर मिला
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- तीसरी तिमाही में दिग्गज सरकारी कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के अच्छे नतीजे आये। कंपनी का मुनाफा 18% बढ़कर 9000 करोड़ के पार निकल गया। कंपनी का रेवेन्यू फ्लैट रहा और मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला। वॉल्यूम में करीब 9% की बढ़त रही। वहीं दूसरी सरकारी कंपनी SAIL के रिजल्ट कमजोर रहे। कंपनी का मुनाफा 22% घटा। रेवेन्यू में भी गिरावट रही और मार्जिन भी गिरा। इसकी वजह से इन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SEAMEC और JSW ENERGY सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. COAL INDIA (Green)

    Q3 में मुनाफा 7,719 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,093.7 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय सालाना 35,169 करोड़ रुपये से बढ़कर 36,154 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 10,389 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,373.2 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 29.5% से बढ़कर 31.5% रही। कंपनी ने Q3 में 5.25 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया


    2. DILIP BUILDCON (Green)

    Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 111 करोड़ रुपये से घटकर 107.4 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 2,322.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,876.8 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 157.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 377 करोड़ रुपये रहा

    3. JSW ENERGY (Green)

    500 MW के पावर प्रोजेक्ट के लिए LoA मिला। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से ऑर्डर मिला

    4. SANSERA ENGINEERING (Green)

    Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 48 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 560 करोड़ रुपये से बढ़कर 713 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 89 करोड़ रुपये से बढ़कर 120.6 करोड़ रुपये रहा

    5. JM FINANCIAL (Green)

    Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 240 करोड़ रुपये से बढ़कर 322 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 930 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,236 करोड़ रुपये रहा। Q3 में NII 231 करोड़ रुपये से बढ़कर 275 करोड़ रुपये रही

    6. KIRLOSKAR OIL (Green)

    Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 88 करोड़ रुपये से घटकर 89 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 1,220 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,390 करोड़ रुपये रही

    7. GSK PHARMA (RED)

    Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 165 करोड़ रुपये से घटकर 46 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 802 करोड़ रुपये से बढ़कर 805 करोड़ रुपये रही

    8. HEG (RED)

    Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 105 करोड़ रुपये से घटकर 44 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 530 करोड़ रुपये से बढ़कर 562 करोड़ रुपये रही

    9. GALAXY SURFACTANTS (RED)

    Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 106 करोड़ रुपये से घटकर 71 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 1,085 करोड़ रुपये से घटकर 941 करोड़ रुपये रही

    10. MEDI ASSIST (GREEN)

    प्रतिस्पर्धी कंपनी के IPO के चलते इस स्टॉक में तेजी दिख सकती है

    Trade setup for today : Nifty के लिए 21500 पर सपोर्ट, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-PHOENIX MILLS (Green)

    Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 58% बढ़कर 279 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 44% बढ़कर 986 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 44% से बढ़कर 552 करोड़ रुपये रहा

    2-SEAMEC (Green)

    Q3 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई। Q3 में सालाना आधार पर 1.7 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 56 करोड़ रुपये कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ। Q3 में आय 101 करोड़ रुपये से बढ़कर 213 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 19 करोड़ रुपये से बढ़कर 90 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 19.6% से बढ़कर 42.5% रही

    3-BASF (Green)

    Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 10.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 140 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 2,898 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,326 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 55 करोड़ रुपये से बढ़कर 212 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 1.9% से बढ़कर 6.4% रही

    4-LEMON TREE (Green)

    तेलंगाना के विकाराबाद में नए होटल के लिए लाइसेंस करार किया

    5. ALLCARGO LOGISTICS (RED)

    Q3 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 145 करोड़ रुपये से घटकर 10.9 करोड़ रुपये रहा। Q3 में कंसोलिडेटेड बिक्री 4127 करोड़ रुपये से घटकर 3212 करोड़ रुपये रही

    6-AURIONPRO SOLUTIONS (Green)

    कंपनी की प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है

    7-PAYTM (Red)

    मैक्वेरी ने कंपनी की रेटिंग न्यूट्रल से घटाकर अंडरपरफॉर्म की है। मैक्वेरी ने कंपनी के शेयर का लक्ष्य 650 रुपये से घटाकर 275 रुपये किया है

    8-GMR AIRPORT (Green)

    MSCI इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स में GMR एयरपोर्ट की एंट्री हुई है

    9-ONGC (Green)

    CLSA की शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 300 रुपये/शेयर तय किया है

    10-SJVN (Red)

    GS की शेयर पर बिकवाली की सलाह है। इसका लक्ष्य 72.5 रुपये/शेयर तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।