Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- EICHER MOTORS पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q2 में मुनाफा सालाना आधार पर 657 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,016 करोड़ रुपये रहा। आय 3,519 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,115 करोड़ रुपये रही। जबकि EBITDA 822 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,087 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 13, 2023 पर 8:40 AM
ULTRATECH CEMENT पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया। उनका कहना है कि एक महीने में शेयर 4% से ज्यादा उछला। इसमें तेजी आज भी जारी रह सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- दूसरी तिमाही में कोल इंडिया के अच्छे नतीजे आये। मुनाफे में 13 परसेंट का उछाल देखने को मिला। रियलाइजेशन और वॉल्यूम में 9 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी नजर आई। कंपनी करीब 15 रुपये का डिविडेंड देगी। वहीं ONGC के रिजल्ट सुस्त रहे। मुनाफा और रेवेन्यू फ्लैट रहा। मार्जिन पर भी रहा हल्का दबाव देखने को मिला। कंपनी ने पौने छह रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। आज इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए EICHER MOTORS और ULTRATECH CEMENT सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. HDFC BANK (Green)

    शेयर में हफ्तेभर से जारी तेजी आज भी बरकरार रहने का अनुमान है


    2. INFOSYS (Green)

    पिछले 6 महीनों में शेयर 10% से ज्यादा उछला। आज भी शेयर में तेजी संभव है

    3. TATA MOTORS (Green)

    शेयर में पिछले हफ्ते की तेजी आज भी जारी रह सकती है

    4. ULTRATECH CEMENT (Green)

    एक महीने में शेयर 4% से ज्यादा उछला। शेयर में लगातार जारी तेजी आज भी जारी रह सकती है

    5. PIDILITE (Green)

    शेयर में पिछले हफ्ते की तेजी आज भी जारी रह सकती है

    6. NAVIN FLUORINE (Green)

    शेयर में पिछले हफ्ते की तेजी आज भी जारी रह सकती है

    7. COAL INDIA (Green)

    Q2 में कंपनी के मुनाफे में 13% का उछाल देखने को मिला। Q2 में रियलाइजेशन और वॉल्यूम में 9% से ज्यादा की बढ़ोतरी नजर आई। Q2 में कंपनी करीब 15 रुपये का डिविडेंड देगी

    8. SEPC (Green)

    Q2 में आय 135% बढ़ी। आय 55 करोड़ रुपये से बढ़कर 129 करोड़ रुपये हो गई। Q2 में 93 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

    9. HINDUSTAN COPPER (Green)

    सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 61 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 212 करोड़ रुपये से बढ़कर 381 करोड़ रुपये रही। Q2 में EBITDA 64 करोड़ रुपये से बढ़कर 121 करोड़ रुपये रहा। Q2 में EBITDA मार्जिन 30.2% से बढ़कर 31.8% रही

    10. SJVN (Green)

    2 प्रोजेक्टों की DPR के लिए CEA (सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी) की मंजूरी मिली

    टाटा मोटर्स लगातार कर रहा बेहतर प्रदर्शन फिर भी समीर अरोड़ा को यह स्टॉक पसंद नहीं, आखिर क्या है वजह

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-USHA MARTIN (Green)

    सब्सिडियरी BWR (BRUTON WIRE ROPES) ने सऊदी अरब में IMNA (INMA ENERGY COMPANY) के साथ JV किया

    2-POWER MECH (Green)

    सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 20% बढ़कर 51 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 21% बढ़कर 932 करोड़ रुपये रही। Q2 में EBITDA 31% बढ़कर 113 करोड़ रुपये रहा। Q2 में मार्जिन 11.2% से बढ़कर 12.2% रही

    3-MUNJAL AUTO (Green)

    सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 79% बढ़कर 14 करोड़ रुपये रहा। Q2 में EBITDA 39% बढ़कर 36 करोड़ रुपये रहा। Q2 में मार्जिन 4.8% से बढ़कर 6.6% रही

    4-HARIOM PIPES (Green)

    सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 59% बढ़कर 15 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 138% बढ़कर 302 करोड़ रुपये रही Q2 में EBITDA 128% बढ़कर 37 करोड़ रुपये रहा

    5-EICHER MOTORS (Green)

    सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 657 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,016 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 3,519 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,115 करोड़ रुपये रही। Q2 में EBITDA 822 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,087 करोड़ रुपये रहा। Q2 में EBITDA मार्जिन 23.3% से बढ़कर 26.4% रही

    6-SUN TV (Green)

    सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 14% बढ़कर 465 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 27% बढ़कर 1049 करोड़ रुपये रही

    7-ASHIANA HOUSING (Green)

    सालाना आधार पर Q2 में आय 69 करोड़ रुपये से बढ़कर 328 करोड़ रुपये रही। Q2 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई

    8-ONGC (Green)

    CLSA की शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है इसका लक्ष्य 225 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    9-AU SF BANK (Green)

    मॉर्गन स्टेनली की शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 1,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    10-MANAPPURAN FINANCE (Green)

    मॉर्गन स्टेनली की शेयर पर ओवरवेट रेटिंग है। उन्होंने इसका लक्ष्य 183 रुपये/शेयर तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।