Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- ग्लोबल बाजारों में रौनक के बीच आज भारतीय बाजार ने भी बढ़त के साथ शुरुआत की। हालांकि कारोबारी घंटे के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी सपाट कारोबार करने लगे। इस बीच बाजार खुलने के साथ ही SJVN का शेयर 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 10:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ऐसे 20 स्टॉक्स सुझाए है जिनमें निवेश कर निवेशक इंट्राडे में तगड़ा मुनाफा कमा सकते है।

Top 20 Stocks Today- ग्लोबल बाजारों में रौनक के बीच आज भारतीय बाजार ने भी बढ़त के साथ शुरुआत की। हालांकि कारोबारी घंटे के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी सपाट कारोबार करने लगे। इस बीच बाजार खुलने के साथ ही SJVN का शेयर 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। Q1 में कंपनी के बेहतर नतीजे और बोर्ड ने सब्सिडियरी SJVN ग्रीन में हिस्सा घटाने को मंजूरी देने के बाद शेयर में यह उछाल आया। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ऐसे 20 स्टॉक्स सुझाए है जिनमें निवेश कर निवेशक इंट्राडे में तगड़ा मुनाफा कमा सकते है। आइए डालते है इन स्टॉक्स पर एक नजर।

आशीष वर्मा की टीम

NBCC (Green)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 77.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 107.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 1,926.1 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,144.2 करोड़ रुपये पर आ गई है।


SJVN (Green)

कंपनी के बोर्ड ने सब्सिडियरी SJVN ग्रीन में हिस्सा घटाने को मंजूरी दी है।

GNFC (Green)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 88 करोड़ रुपये से बढ़कर 118 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 1,652 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,021 करोड़ रुपये पर आ गई है।

FSN E-COMMERCE VENTURES (Green)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 13.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 1,422 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,746 करोड़ रुपये पर आ गई है।

PC JEWELLER (Green)

आज कंपनीअपने तिमाही नतीजे पेश करेगी। शेयर में तेजी संभव है। हाल ही में IDFC फर्स्ट बैंक, इंडियन बैंक के साथ सेटलमेंट किया है।

VEDANTA (Green)

कंपनी की हिंदुस्तान जिंक में 2.6% हिस्सा बेचने की योजना है। कंपनी की OFS के जरिए 2.6% हिस्सेदारी बेचने की योजना है। हिस्सा बिक्री से कंपनी को `6386 करोड़ मिलने की योजना है। हिंदुस्तान जिंक में कंपनी की 64.92% हिस्सेदारी है।

HINDUSTAN ZINC (RED)

वेदांता की कंपनी में 2.6% हिस्सा बेचने की योजना है। वेदांता की OFS के जरिए 2.6% हिस्सेदारी बेचने की योजना है। हिस्सा बिक्री से वेदांता को `6386 करोड़ मिलने की योजना है।कंपनी में वेदांता की 64.92% हिस्सेदारी है।

MTAR TECHNOLOGIES (RED)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 20.3 करोड़ रुपये से घटकर 4.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 152.6 करोड़ रुपये से घटकर 128.3 करोड़ रुपये पर आ गई है।

PIRAMAL ENTERPRISES (RED)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 577 करोड़ रुपये से घटकर 228 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 949 करोड़ रुपये से घटकर 348 करोड़ रुपये पर आ गई है।

HEG (RED)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 139.1 करोड़ रुपये से घटकर 23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 671.4 करोड़ रुपये से घटकर 571.5 करोड़ रुपये पर आ गई है।

नीरज वाजपेयी की टीम

HERO MOTO (Green)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 824.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,122.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 8,767.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,143.7 करोड़ रुपये पर आ गई है।

APOLLO HOSPITAL (Green)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 166.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 305.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 4,417.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,085.6 करोड़ रुपये पर आ गई है।

IFB AGRO (Green)

Q1 में कंपनी की आय 335 करोड़ से बढ़कर 380 करोड़ रुपये पर आ गई है। Q1 में कंपनी का मुनाफा 1.3 करोड़ से बढ़कर `8.3 करोड़ रुपये पर रहा है।

ANUPAM RASAYAN (Red)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 52.2 करोड़ रुपये से घटकर 12.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 386.3 करोड़ रुपये से घटकर 254.1 करोड़ रुपये पर आ गई है।

ITDC (Red)

पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 करोड़ रुपये से घटकर 11.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 147.9 करोड़ रुपये से घटकर `84.9 करोड़ रुपये पर आ गई है।

AWFIS SPACE (Green)

Q1 में कंपनी का आय `187 करोड़ रुपये से बढ़कर 257 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि Q1 में 8.3 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले `2.8 करोड़ का मुनाफा रहा।

TARC (Green)

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में शुद्ध नकदी सकारात्मक बनने की योजना दी है।

YES BANK (Green)

SBI की बैंक में पूरी 24% हिस्सेदारी बेचने की योजना है। SBI को हिस्सा बिक्री से 18420 करोड़ आय का उम्मीद है। RBI ने बैंक पर `500 का जुर्माना लगाया है। गंदे नोटों की प्रोसेसिंग नहीं करने पर RBI ने जुर्माना लगाया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।