Top 20 Stocks Today- हवाई यात्रियों का नवंबर में पैसेंजर ट्रैफिक 14% बढ़कर 1.12 करोड़ रुपये रहा। नवंबर में घरेलू पैसेंजर ट्रैफिक 14.3% बढ़ा। सालाना आधार पर नवंबर में एयरक्राफ्ट मूवमेंट 8% बढ़कर 69,540 रहा। नवंबर में इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक 11.3% बढ़ा। इसकी वजह से आज एविएशन सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए GMR AIRPORTS और LAURUS LABS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।