Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। ब्रेंट का भाव 79 डॉलर के नीचे फिसला। ऑयल टैंकर्स रेड-सी में जाने से बच रहे हैं। मिडिल ईस्ट संकट और गहराया।इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA और CHENNAI PETRO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
