Top 20 Stocks Today- हीरो मोटो के नतीजे दूसरी तिमाही में अनुमान के पास रहे। मुनाफे में 14 तो आय में करीब 11 परसेंट का उछाल देखने को मिला। मार्जिन भी उम्मीद के मुताबिक रही। रुरल सेक्टर में अच्छे डिमांड के चलते फेस्टिव सीजन में कंपनी ने रिकॉर्ड गाड़ियां बेची। कंपनी ने 14 से 16% मार्जिन बरकरार रखने का भरोसा दिया। इसकी वजह से इस ऑटो कंपनी के शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी अन्य ऑटो स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए CROMPTON GREAVES CONSUMER ELECTRICALS और HDFC AMC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।