Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- MARUTI पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि गाड़ियों की बिक्री मार्च में अनुमान से कमजोर रही। सालाना आधार पर मार्च में कुल बिक्री 10% बढ़कर 1.87 लाख यूनिट रही। एक्सपोर्ट मार्च महीने में सालाना आधार पर 14% घटकर 25,892 यूनिट रहा
GUJARAT NATURAL RESOURCES पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बोर्ड ने प्रेफरेंशियल इश्यू को रद्द किया जिससे शेयर में दबाव की आशंका है
Top 20 Stocks Today- क्रूड 6 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा। ब्रेंट का भाव $88 के करीब पहुंचा। $84 के करीब WTI में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। सप्लाई में गिरावट से कीमतों में उछाल नजर आया। जियो पॉलिटिकल तनाव से भी सपोर्ट मिला लिहाजा ऑयल एंड गैस, पेंट, एविएशन और सीमेंट शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए MARUTI और GUJARAT NATURAL RESOURCES सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
कुल बिक्री सालाना आधार पर 3.17 लाख यूनिट से बढ़कर 3.55 लाख यूनिट रही। 2-व्हीलर बिक्री 3.07 लाख यूनिट से बढ़कर 3.44 लाख यूनिट रही
2- AB FASHION (Green)
कंपनी मदुरा फैशन, लाइफस्टाइल कारोबार अलग करेगी। दोनों कंपनिया अलग-अलग लिस्ट होंगी
3- MARUTI (Red)
मार्च में गाड़ियों की बिक्री अनुमान से कमजोरी रही। मार्च में कुल बिक्री सालाना आधार पर 10% बढ़कर 1.87 लाख यूनिट रही। मार्च में एक्सपोर्ट सालाना 14% घटकर 25,892 यूनिट रहा
4- UNO MINDA (Red)
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया बाइक्स का ग्लोबल रीकॉल करेगी। इंजन में लीकेज की शिकायतों के कारण बाइक्स का रीकॉल होगा
5- BLUE STAR (Green)
भारतीय मौसम विभाग को इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। अप्रैल से जून तक तापमान ज्यादा रहने की आशंका है
6-VOLTAS (Green)
भारतीय मौसम विभाग को इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। अप्रैल से जून तक तापमान ज्यादा रहने की आशंका है
7- JUBILANT PHARMOVA (Red)
कंपनी को 228.75 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला
8- ASSOCIATED ALCOHOLS (Green)
कंपनी को देसी शराब की आपूर्ति करने के लिए लाइसेंस मिला
9- ADANI PORTS (GREEN)
सिटी ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है
10- HAL (GREEN)
जेफरीज ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)