Top 20 Stocks Today- मार्च में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री फ्लैट रही। हालांकि आंकड़े अनुमान से बेहतर नजर आये। CV सेल्स में 3 परसेंट की कमी रही। उधर, Hyundai Motor India के टोटल मंथली सेल में ढाई परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। इसकी वजह से आज इसके स्टॉक में एक्शन दिख सकता है। इसके साथ ही अन्य ऑटो कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन बढ़ सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Moil और Apollo Hospitals सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
