Trade setup for today : चार्ट पैटर्न से मिल रहा आगे और कमजोरी आने का संकेत, 23000 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट
Trade setup for today : निफ्टी का चार्ट पैटर्न आगे और कमजोरी आने का संकेत दे रहा है। हालांकि, जब तक निफ्टी 23,100-23,000 के जोन (जो 50-डे ईएमए और 20 मार्च से आई तेजी के अंतराल के ऊपरी छोर के साथ मेल खाता है) को बचाए रखता है तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। ऊपर की ओर 23,800 पर निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस नजर आ रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 8:12 AM
Trade Setup : बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 8.37 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ 13.78 के जोन में पहुंच गया तथा शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया
Market Trade setup: बाजार में कल एक और कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ घोषणाओं से पहले बाजार में सतर्कता देखने को मिली। 1 अप्रैल को निफ्टी में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी का चार्ट पैटर्न आगे और कमजोरी आने का संकेत दे रहा है। हालांकि, जब तक निफ्टी 23,100-23,000 के जोन (जो 50-डे ईएमए और 20 मार्च से आई तेजी के अंतराल के ऊपरी छोर के साथ मेल खाता है) को बचाए रखता है तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। ऊपर की ओर 23,800 पर निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि 23,000 से नीचे या 23,800 से ऊपर कोई निर्णायक ब्रेक इंडेक्स की अगली दिशा तय कर सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,125, 23,024 और 22,860
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,453, 23,554 और 23,718
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,444, 51,667, और 52,026
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 50,725, 50,502, और 50,143
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,883, 53,020
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,273, 49,283
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 23,500 की स्ट्राइक पर 1.33 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
22,500 की स्ट्राइक पर 75.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 53,000 की स्ट्राइक पर 13.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
53,000 की स्ट्राइक पर 12.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 8.37 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ 13.78 के जोन में पहुंच गया तथा शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (10 और 20 डे EMA) से ऊपर चढ़ गया,जिससे तेजड़िये परेशान नजर आए।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 1 अप्रैल को गिरकर 0.76 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.92 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।