Top 20 Stocks Today- नवंबर में गाड़ियों की बिक्री मिली-जुली रही। मारुति की सेल्स 10% से ज्यादा बढ़ी। नवबंर के महीने में टाटा मोटर्स ने करीब एक परसेंट ज्यादा गाड़ियां बेचीं। हालांकि Hyundai की बिक्री 7% गिर गई। Escorts Kubota की सेल्स में भी 9% से ज्यादा का दबाव देखने को मिला। इसकी वजह से आज इन कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी इन स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए PCBL और INDIGO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।