Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- HAVELLS INDIA पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि दूसरी तिमाही में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए हैं। दूसरी तिमाही में मुनाफा 249 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 289 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। दूसरी तिमाही में आय 3,900 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
TATA COFFEE पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि दूसरी तिमाही में मुनाफा 142 करोड़ रुपये से गिरकर 57 करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच क्रूड में उबाल बढ़ता हुआ नजर आया। क्रूड का भाव करीब 2% बढ़कर 93 डॉलर के पार निकल गया। वहीं सोना भी तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HAVELLS INDIA और TATA COFFEE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) ONGC (GREEN)

    ब्रेंट का भाव 93 डॉलर के पार निकला लिहाजा कंपनी के शेयर में तेजी संभव है


    2) HAVELLS INDIA (Red)

    Q2 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए हैं। Q2 में मुनाफा 249 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 289 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। Q2 में आय 3,900 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 4,226 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

    3) VOLTAS (Red)

    Q2 में आय 30% गिरकर 2293 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 35.6 करोड़ रुपये रहा। Q2 में EBITDA 30% गिरकर 70 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 5.7% से गिरकर 3.1% रही

    4) HATSUN AGRO (Green)

    Q2 में आय 9% बढ़कर 1,905 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 83% बढ़कर 78 करोड़ रुपये रहा। Q2 में मार्जिन 10.1% से बढ़कर 11.5% रही

    5) TANLA PLATFORMS (Green)

    Q2 में आय 851 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,009 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 110 करोड़ रुपये से बढ़कर 142 करोड़ रुपये रहा

    6) CCL PRODUCTS (Green)

    NCLT ने स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी। कॉन्टीनेंटल कॉफी, कंपनी के बीच स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी। मार्केटिंग, कॉफी डिस्ट्रीब्यूशन, FMCG प्रोडक्ट के डीमर्जर को मंजूरी दी

    7) ELECON ENGINEERING (Green)

    आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील से 51.4 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    8) RVNL (Green)

    वेस्टर्न रेलवे के वडोदरा डिविजन से 174.3 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    9) NATCO PHARMA (Red)

    हैदराबाद के कोथुर प्लांट में US FDA को 8 आपत्तियां मिली

    10) INDOCO REMEDIES (Red)

    गोवा यूनिट में US FDA को 4 आपत्तियां मिली, फॉर्म 483 जारी किया

    Trade setup for today : निफ्टी के लिए 19600-19500 का जोन अहम, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-UNITED BREWERIES (Red)

    Q2 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। Q2 में मुनाफा 134 करोड़ रुपये से गिरकर 108 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 1,682 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,888 करोड़ रुपये रही

    2- CYIENT (Green)

    Q2 में मुनाफा 168 करोड़ रुपये से बढ़कर 178 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 1,686 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,778 करोड़ रुपये रही

    3-TATA COFFEE (Red)

    Q2 में मुनाफा 142 करोड़ रुपये से गिरकर 57 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 718 करोड़ रुपये से गिरकर 696 करोड़ रुपये रही

    4- TEJAS NETWORKS (Green)

    TCS से कंपनी को 108 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    5- ELECON ENGINEERING (Green)

    आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील से 51.4 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    6- PTC INDIA (Green)

    ONGC ने PTC एनर्जी खरीदने के लिए 925 करोड़ रुपये की बोली लगाई। कंपनी के बोर्ड ने ONGC की बोली को मंजूरी दी

    7- PARAS DEFENCE (Green)

    एग्री ड्रोन के लिए कंपनी को DGCA का सेकंड टाइप सर्टिफिकेट मिला। एग्रीकॉप्टर V2.1 को DGCA का सेकंड टाइप सर्टिफिकेट मिला

    8- SIGACHI IND (Green)

    सिगाची MENA FZCO ने SNP (सऊदी नेशनल प्रोजेक्ट्स इन्वेस्टमेंट लिमिटेड) के साथ मिलकर JV बनाई। सिगाची MENA FZCO कंपनी की सब्सिडियरी है

    9-ULTRATECH (Green)

    जेफरीज ने अल्ट्राटेक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 9,700 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    10-ASIAN PAINTS (Red)

    कंपनी की इनपुट कॉस्ट में इजाफा नजर आया है लिहाजा शेयर में दबाव दिख सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।