Top 20 Stocks Today- सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में तेजी आई। सोना 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा। COMEX पर सोना 2360 डॉलर के पार निकल गया। COMEX पर चांदी 30 डॉलर के पार निकली। US में जॉबलेस क्लेम के आंकड़े बढ़ गये। बाजार को इस साल US में दरें घटने की उम्मीद है। स्विस नेशनल बैंक ने ब्याज दर 0.25% घटाई है। इसकी वजह से आज गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SAPPHIRE FOODS INDIA और SUN PHARMA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
