Trade setup for today : आज भी बाजार के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 23400 पर सपोर्ट

Trade setup: निफ्टी के लिए 23600-23650 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा। आज भी बाजार के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी इस रेंज के ऊपर बंद होता है तो यह 23,400 पर सपोर्ट के साथ एक मजबूत अपट्रेंड तेजी दिखा सकता है

अपडेटेड Jun 21, 2024 पर 8:18 AM
Trade setup : एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल किए गए स्टॉक्स में बिरलासॉफ्ट और जीएनएफसी के नाम शामिल हैं

Stock Market Trend : 20 जून को बाजार ने एक नए रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था। हालांकि सेंसेक्स-निफ्टी रेंज-बाउंड दिखे थे। बाजार सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। वीकली F&O एक्सपायरी सत्र में निफ्टी 50 इंडेक्स कल 51 अंक बढ़कर 23,567 पर बंद हुआ था। आज भी निफ्टी 23,600-23,650 के जोन में स्थित रजिस्टेंस के साथ रेंज-बाउंड रह सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना कि अगर निफ्टी इस रेंज से ऊपर निर्णायक रूप से बंद होने में कामयाब होता है तो 23,400 के स्तर पर स्थित सपोर्ट के साथ इसमें एक मजबूत अपट्रेंड की संभावना है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image120062024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,475-23,432 और 23,363

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23614-23657 और 23726

बैंक निफ्टी

Image220062024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 51,421-51,289 और 51,075

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 51,850-51,982 और 52,196

कॉल ऑप्शन डेटा

Image320062024

वीकली बेसिस पर 23,600 की स्ट्राइक पर 1.43 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image420062024

23,500 की स्ट्राइक पर 1.41 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

इंडिया VIX

Image720062024

पिछले दो लगातार सत्रों में बढ़त के बाद वोलैटिलिटी कम हुई, जिससे तेजड़ियों को कुछ राहत मिली। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 13.71 के स्तर से 2.68 फीसदी गिरकर 13.35 पर आ गया है और सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे है।

ऑटो सेक्टर से फिलहाल रहें दूर, कंज्यूमर और व्हीकल फाइनेंसिंग शेयरों में है दम : दिनशॉ ईरानी

76 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image820062024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 76 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

14 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image920062024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 14 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

43 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1020062024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

52 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1120062024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 52 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी वाले स्टॉक्स

Image1220062024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें सबसे ज्यादा डिलीवरी आधारित ट्रेड देखने को मिला है। डिलीवरी की बड़ी हिस्सेदारी स्टॉक में निवेशकों (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

पुट कॉल रेशियो

Image620062024

सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 20 जून को तेज बढ़त के साथ 1.29 पर रहा जो पिछले कारोबारी दिन 1.10 के स्तर पर था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

फंड्स फ्लो (करोड़ रुपए में)

Image520062024

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल किए गए स्टॉक : बिरलासॉफ्ट और जीएनएफसी।

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बलरामपुर चीनी मिल्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडस टावर्स और पीरामल एंटरप्राइजेज।

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक : चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, इंडिया सीमेंट्स और सेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।