Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- YES BANK पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में NII 1,999.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,244 करोड़ रुपए रही। Q1 में मुनाफा 342.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 502.4 करोड़ रुपए रहा। Q1 में ग्रॉस NPA 3,982.6 करोड़ रुपए से घटकर 3,845 करोड़ रुपए रहा

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 11:41 AM
VEDANTA पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। QIP के जरिए कंपनी ने 8500 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने 440 रुपये/शेयर के भाव पर 19.31 करोड़ शेयर बेचे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- विप्रो की तिमाही आधार पर Q1 में आय 22,079.6 करोड़ रुपये से घटकर 21,896 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT मार्जिन 16.4% से बढ़कर 16.5% रही। Q1 में EBIT 3,620 करोड़ रुपये से घटकर 3,606 करोड़ रुपये रहा। इसकी वजह से आईटी सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में एक्शन नजर आ सकता है। इन सेक्टर्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए VEDANTA और YES BANK सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) WIPRO (Red)

    तिमाही आधार पर Q1 में आय 22,079.6 करोड़ रुपये से घटकर 21,896 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT 3,620 करोड़ रुपये से घटकर 3,606 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBIT मार्जिन 16.4% से बढ़कर 16.5% रही। Q1 में $ आय $260-265.2 करोड़ की रेंज में रहने का अनुमान था


    2) VEDANTA (Green)

    QIP के जरिए कंपनी ने 8500 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने 440 रुपये/शेयर के भाव पर 19.31 करोड़ शेयर बेचे

    3) PVR INOX (Red)

    कंपनी की पहली तिमाही का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा नहीं रहा

    4) IRCTC (Green)

    भारत सरकार ने कंपनी को 'शेड्यूल A' CPSE में अपग्रेड किया

    5) ANANT RAJ (Green)

    कंपनी ने गूगल के साथ करार किया। डेटा सेंटर इंफ्रा, क्लाउड प्लेटफॉर्म कारोबार के लिए करार किया है

    6) EMS LTD (Green)

    JV को उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के ऑर्डर मिला। कंपनी को UUSDA से 535.19 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    7) RPG LIFE SCIENCES (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 22.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 26.8 करोड़ रुपए रहा। Q1 में आय 147.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 165.4 करोड़ रुपए रही। Q1 में EBITDA 32.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 39.1 करोड़ रुपए है। Q1 में EBITDA मार्जिन 21.8% से बढ़कर 23.6% रही

    8) JSW ENERGY (Green)

    कंपनी का पहली तिमाही में अच्छा परफॉर्मेंस रहा

    9) JK CEMENT (Green)

    Q1 में आय 2763 करोड़ रुपए से बढ़कर 2808 करोड़ रुपए रही। Q1 में मुनाफा 111 करोड़ रुपए से बढ़कर 185 करोड़ रुपए रहा

    10) PATANJALI FOODS (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 87.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 262.9 करोड़ रुपए रहा। Q1 में आय 7,767 करोड़ रुपए से घटकर 7,173 करोड़ रुपए रही। Q1 में EBITDA 168.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 405.8 करोड़ रुपए रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 2.2% से बढ़कर 5.7% रही

    निफ्टी के 24519 के ऊपर टिकने पर पुलबैक में 24610 के लेवल संभव हैं- वीरेंद्र कुमार

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- TEJAS (Green)

    तिमाही आधार पर Q1 में मुनाफा 146.8 करोड़ रुपए से घटकर 77.5 करोड़ रुपए रहा। Q1 में आय 1,326.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,562.8 करोड़ रुपए रही

    2- SHAKTI PUMPS (Green)

    Q1 में आय 113 करोड़ रुपए से बढ़कर 567 करोड़ रुपए रही। Q1 में मुनाफा 1 करोड़ रुपए से बढ़कर 93 करोड़ रुपए रहा

    3- NETWEB (Green)

    Q1 में मुनाफा 5 करोड़ रुपए से बढ़कर 15 करोड़ रुपए रहा। Q1 में आय 60 करोड़ रुपए से बढ़कर 149 करोड़ रुपए रही

    4- ONGC (Green)

    अजरबैजान के अजेरी चिराग गुनाशली ऑयल फील्ड में हिस्सा खरीदेगी। कंपनी की सब्सिडियरी हिस्सा खरीद पर 6 करोड़ डॉलर खर्च करेगी

    5-IOC (Green)

    ब्रेंट का भाव $83 के नीचे फिसला। शेयर में तेजी संभव है

    6- HPCL (Green)

    $83 के नीचे फिसला ब्रेंट का भाव, शेयर में तेजी संभव

    7- YES BANK (Green)

    Q1 में मुनाफा 342.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 502.4 करोड़ रुपए रहा। Q1 में NII 1,999.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,244 करोड़ रुपए रही। तिमाही आधार र Q1 में ग्रॉस NPA रेशियो बिना बदलाव 1.7% रहा। जबकि Q1 में नेट NPA रेशियो 0.6% से घटकर 0.5% रहा। Q1 में ग्रॉस NPA 3,982.6 करोड़ रुपए से घटकर 3,845 करोड़ रुपए रहा। Q1 में नेट NPA 1,330 करोड़ रुपए से घटकर 1,246 करोड़ रुपए रहा

    8) POLYCAB (RED)

    कोटक ने इस स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है लिहाजा शेयर पर दबाव दिख सकता है

    9) ULTRATECH CEMENT (GREEN)

    सिटी ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है लिहाजा शेयर में मोमेंटम दिख सकता है

    10) KIRLOSKAR ELECTRIC (GREEN)

    स्टॉक में आज अपमूव नजर आ सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।