Top 20 Stocks Today- विप्रो की तिमाही आधार पर Q1 में आय 22,079.6 करोड़ रुपये से घटकर 21,896 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT मार्जिन 16.4% से बढ़कर 16.5% रही। Q1 में EBIT 3,620 करोड़ रुपये से घटकर 3,606 करोड़ रुपये रहा। इसकी वजह से आईटी सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में एक्शन नजर आ सकता है। इन सेक्टर्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए VEDANTA और YES BANK सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
