Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- PROTEAN EGOV TECHNOLOGIES पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया। उनका कहना है कि OFS में NSE इन्वेस्टमेंट्स 20.31% हिस्सा बेचेगी। OFS के लिए फ्लोर प्राइस 1,550 रुपये /शेयर होगा। आज नॉन-रिटेल के लिए कंपनी का OFS खुलेगा। सोमवार को रिटेल निवेशकों के लिए OFS खुलेगा
NALCO पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि शेयर कल दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। मेटल शेयरों में सबसे मजबूत स्टॉक है
Top 20 Stocks Today- अमेरिकी कोर्ट में आरोप तय होने के बाद अदाणी ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ीं। केन्या ने प्रस्तावित करार रद्द किया। केन्या एयरपोर्ट और 70 करोड़ डॉलर के पावर ट्रांसमिशन लाइन के लिए डील होनी थी। इसकी वजह से आज अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी इन स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए PROTEAN EGOV TECHNOLOGIES और NALCO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
यतिन मोता की टीम
1) LTI Mindtree (GREEN)
LIC ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 5.033% से बढ़ाकर 7.034% की। LIC ने कंपनी में 20 मार्च से 19 नवंबर के बीच हिस्सा बढ़ाया
2) M&M (GREEN)
कंपनी ने 'INGLO' के नाम से नया EV प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। दो EV गाड़ियां XEV, BE 'INGLO' आर्किटेक्चर पर बनेंगी
3) SJVN (GREEN)
राजस्थान में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए MoU किया। 5 GW पंप स्टोरेज और 2 GW फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का MoU है
4) ADANI ENTERPRISES (RED)
केन्या सरकार ने अदाणी ग्रुप से प्रस्तावित डील रद्द की करोड़ का था। मुख्य एयरपोर्ट, पावर ट्रांसमिशन लाइन का ऑर्डर रद्द किया। $70 Cr का पावर ट्रांसमिशन लाइन का करार था
5) PROTEAN EGOV TECHNOLOGIES (RED)
आज नॉन-रिटेल के लिए कंपनी का OFS खुलेगा। OFS में NSE इन्वेस्टमेंट्स 20.31% हिस्सा बेचेगी। OFS के लिए फ्लोर प्राइस 1,550 रुपये /शेयर होगा। बेस इश्यू 10.16%, ग्रीन शू ऑप्शन 10.16% होगा।सोमवार को रिटेल निवेशकों के लिए OFS खुलेगा
6) Manapuram (GREEN)
सोना इंटरनेशनल मार्केट में 9 दिनों की ऊंचाई पर पहुंचा। COMEX पर सोना $2680 के पार निकला। सोना, 5 दिनों में 5% से ज्यादा चढ़ा
7) Muthoot (GREEN)
सोना इंटरनेशनल मार्केट में 9 दिनों की ऊंचाई पर पहुंचा। COMEX पर सोना $2680 के पार निकला। सोना, 5 दिनों में 5% से ज्यादा चढ़ा
8) SBI (Green)
जेफरीज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1,030 रुपये प्रति शेयर तय किया है
9) Oil India (Green)
क्रूड रूस-यूक्रेन के बीच तनाव से करीब 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा। ब्रेंट का भाव $74 के पार निकला। एक हफ्ते में करीब 5% की तेजी नजर आई
10) ongc (Green)
क्रूड रूस-यूक्रेन के बीच तनाव से करीब 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा। ब्रेंट का भाव $74 के पार निकला। एक हफ्ते में करीब 5% की तेजी नजर आई
वीरेंद्र कुमार की टीम
1 PETRONET (GREEN)
शयेर में 200DEMA से मजबूत रिवर्सल दिखा। 300 की पुट में मजबूत राइटिंग दिखी।
2 SRF (Red)
जुलाई 2022 के बेस के नीचे शेयर फिसल सकता है। 2060-2040 रुपये तक शेयर में गिरावट की आशंका है
3 DIVIS LAB (GREEN)
चार्ट पर शेयर में ब्रेकआउट दिख रहा है। F&O में खरीदारी बढ़ी
4 NALCO (GREEN)
मेटल शेयरों में सबसे मजबूत स्टॉक है। शेयर कल दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ
5 TCS (GREEN)
निफ्टी IT में अब भी मजबूती कायम है
6 INDIGO (GREEN)
शेयर फिर से 200DEMA तक पहुंचा। शेयर में 4100 के ऊपर नए ब्रेकआउट की उम्मीद है
7 RAMCO CEMENTS (GREEN)
शेयर कल मजबूती के साथ बंद हुआ। शेयर में 926 रुपये के ऊपर नए ब्रेकआउट की उम्मीद है
8 FEDERAL BANK (GREEN)
शेयर कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। शेयर में अच्छे तिमही नतीजों के मद्देनजर तेजी जारी रहने की उम्मीद है
9 AB Fashion (Red)
शेयर 50WEMA के नीचे बंद हुआ। शेयर 290-287 रुपये के नीचे फिसला। शेयर में और गिरावट की आशंका है
10 Asian Paints (Red)
शेयर कल चार्ट पर सभी लेवल्स के नीचे फिसला। शेयर में 2400 का स्तर टूटा तो शेयर में और गिरावट की आशंका है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)