Top 20 Stocks Today- अमेरिकी कोर्ट में आरोप तय होने के बाद अदाणी ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ीं। केन्या ने प्रस्तावित करार रद्द किया। केन्या एयरपोर्ट और 70 करोड़ डॉलर के पावर ट्रांसमिशन लाइन के लिए डील होनी थी। इसकी वजह से आज अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी इन स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए PROTEAN EGOV TECHNOLOGIES और NALCO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।