Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- HATSUN AGRO PRODUCTS पर Green सिग्नल दिया है। सालाना आधार पर कंपनी की आय 1789 करोड़ रुपये से बढ़कर 2047 करोड़ रुपये रही। EBITDA में Q4 में 46% की बढ़त रही। ये सालाना आधार पर 157 करोड़ रुपये से बढ़कर 230 करोड़ रुपये रहा। मुनाफा Q4 में 25 करोड़ रुपये से 108% बढ़कर 52 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 10:35 AM
INDUS TOWER पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि CLSA की शेयर पर खरीदारी की सलाह है। शेयर का लक्ष्य 335 से बढ़ाकर 450 प्रति शेयर किया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- सोने की चमक फीकी पड़ती हुई दिखाई दी है। सोने में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। सोने में हुई बिकवाली के चलते इसमें 3% की गिरावट नजर आ रही है। वहीं फरवरी 23 के बाद सोने में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है इसकी वजह से गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों और गोल्ड का कारोबार करने वाली कंपनियों शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HATSUN AGRO PRODUCTS और INDUS TOWER सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. HATSUN AGRO PRODUCTS (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में आय 14% बढ़ी। आय 1789 करोड़ रुपये से बढ़कर 2047 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA में 46% की बढ़त रही। ये सालाना आधार पर 157 करोड़ रुपये से बढ़कर 230 करोड़ रुपये रहा। Q4 में मुनाफा 108% बढ़ा। मुनाफा 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 52 करोड़ रुपये रहा


    2. TAMILNAD MERCANTILE BANK (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में NII 527 करोड़ रुपये से बढ़कर 567 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर Q4 में NIM 4.08% से बढ़कर 4.24% रही। तिमाही आधार पर Q4 में ग्रॉस NPA 1.69% से घटकर 1.44% रहा

    3. MAHINDRA LOGISTICS (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में EBITDA 11% घटा। ये 64 करोड़ रुपये से घटकर 57 करोड़ रुपये रहा। Q4 में घाटा 0.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 13 करोड़ रुपये रहा

    4. KESORAM INDUSTRIES (Red)

    सालाना आधार पर Q4: EBITDA 108 करोड़ रुपये से घटकर 76 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 10.3% से घटकर 7.1% रही। Q4 में घाटा 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 244 करोड़ रुपये रही

    5. INDRAPRASTHA MEDICAL CORP (Green)

    QUANT स्मॉल कैप फंड ने 249.59/शेयर पर 5.50 लाख शेयर खरीदे

    6. SAREGAMA INDIA (Red)

    कंपनी को 23 करोड़ रुपये का डिमांड ऑर्डर मिला

    7. KENNAMETAL INDIA (Green)

    “WIDMA” ब्रांड के अंतर्गत कंपनी ने नया प्रोडक्ट लॉन्च किया

    8. HPL ELECTRIC (Green)

    कंपनी ने HPL फैन लॉन्च किया

    9. WIPRO (Green)

    शेयर में कल की तेजी आज भी जारी रह सकती है

    10. ANUP ENGINEERING (Green)

    1 पर 1 बोनस शेयर जारी करने की एक्स डेट आज है

    Reliance एक लाख करोड़ रुपये सालाना मुनाफा कमाने वाली देश की पहली कंपनी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-TEJAS (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में आय 299 करोड़ रुपये से बढ़कर 1326 करोड़ रुपये रही। Q4 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई

    2-AB MONEY (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में आय 70 करोड़ रुपये से बढ़कर 116 करोड़ रुपये रही। Q4 में मुनाफा 7 करोड़ रुपये से बढ़कर 16 करोड़ रुपये रहा

    3-INDUS TOWER (Green)

    CLSA की शेयर पर खरीदारी की सलाह है। CLSA ने शेयर का लक्ष्य 335 से बढ़ाकर 450 प्रति शेयर किया

    4-GSPL (Red)

    शेयर में कल की गिरावट आज भी जारी रह सकती है

    5-GODREJ AGROVET (Green)

    कंपनी की टैक्स लायब्लिटी घटेगी

    6-M&M FINANCIAL (Red)

    पूर्वोत्तर स्थित ब्रांच में 150 Cr के फ्रॉड का खुलासा हुआ। रिटेल व्हीकल लोन के फंड की हेराफेरी का मामला सामने आया। KYC में जाली दस्तावेज के जरिए फंड की हेराफेरी हुई

    7- SBI CARDS (RED)

    मॉर्गन स्टैनली ने इक्वलवेट कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 750 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    8. GAIL (Green)

    मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 254 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    9. BAJAJ FINANCE (RED)

    यूबीएस ने इस पर बिकवाली की राय दी है। शेयर का लक्ष्य 6800 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    10. 360 ONE WAM (Green)

    कंपनी के नतीजे आज आयेंगे। शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।