Top 20 Stocks Today- सोने की चमक फीकी पड़ती हुई दिखाई दी है। सोने में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। सोने में हुई बिकवाली के चलते इसमें 3% की गिरावट नजर आ रही है। वहीं फरवरी 23 के बाद सोने में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है इसकी वजह से गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों और गोल्ड का कारोबार करने वाली कंपनियों शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HATSUN AGRO PRODUCTS और INDUS TOWER सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
