Top 20 Stocks Today- वित्त मंत्री आज बजट में टैक्स रियायत देकर नौकरीपेशा वर्ग को खुश कर सकती हैं। वित्त मंत्री नई टैक्स रीजीम में टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती हैं। सरकार द्वारा स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। नई फैक्टरी और नए निवेश पर कम कॉरपोरेट टैक्स का विकल्प भी लाया जा सकता है। आज बाजार की नजरें मुख्य रूप से बजट और बजट का किन सेक्टर्स पर पर असर होगा उन पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए KERNEX MICROSYSTEMS और Sterling and Wilson सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
